26.7 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

रिटायर्ड IFS अधिकारी साइबर ठगी के शिकार, चुटकी में गवाएँ एक लाख 70 हजार |Postmanindia

प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ठग हर स्तर के लोगों को इसका शिकार बना रहे हैं. ताज़ा मामला देहरादून के बसंत विहार इलाके का सामने आया है, यहाँ रिटायर्ड IFS अधिकारी डॉ रविंद्र पाल सैनी निवासी बसंत विहार देहरादून द्वारा थाना बसंत बिहार पर आकर शिकायत दर्ज कराई थी अज्ञात मोबाइल नंबर द्वारा कॉल कर उनके बीएसएनएल के नंबर की केवाईसी अपडेट करने का झांसा देते हुए उनकी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर उनके ICICI बैंक खाते से ₹1लाख 70 हजार ₹ निकाल दिए शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना बसंत बिहार पर धारा 420 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रचलित है.

वहीं दूसरा मामला भी बसंत विहार इलाक़े का है. यहाँ शिकायतकर्ता राजकुमार पुत्र मंगत राम निवासी फेस टू पंडितवारी लवली मार्केट थाना वसंत विहार देहरादून द्वारा साइबर पुलिस स्टेशन पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित करते हुए आरोप अंकित किए की olx पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा विज्ञापन देते हुए स्वयं को अनवीर पुत्र किशन सिंह निवासी देहरादून बताते हुए अपनी होंडा एक्टिवा बेचने का विज्ञापन दिया गया था अज्ञात व्यक्ति की बातों में आकर अपने बैंक की गोपनीय जानकारी शेयर करते हुए करीब ₹70 हजार ₹ ट्रांसफर कर दिए शिकायतकर्ता के साथ ठगी की पुष्टि होने पर साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना बसंत बिहार ट्रांसफर की गई जिसे अभियोग के क्रम में लाते हुए विवेचना की जा रही है.

यह भी पढ़ें: रेंज ऑफिस से वायरल हुआ फर्ज़ी आदेश, DIG ने बिठाई मामले में जाँच

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...