24.3 C
Dehradun
Saturday, August 1, 2026


spot_img

ऋषिकेश: चेतावनी रेखा से 90 सेंटीमीटर नीचे बह रही गंगा, नदी के उफान पर आने से लोडर फंसा

ऋषिकेश: उत्तराखंड में बीती रात से ही बारिश जारी है। यमकेश्वर प्रखंड के नाले और गधेरों में उफान आ गया है। इससे ऋषिकेश और चीला के मध्य बहने वाली बीन नदी में भी उफान आ गई है। यहां वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। यमकेश्वर प्रखंड के डांडा मंडल का ऋषिकेश से सड़क संपर्क टूट गया है। ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा से 90 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।

क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण सभी बरसाती नालों और गधेरों में अचानक बढ़ गया है। यमकेश्वर प्रखंड में निरंतर हो रही बारिश के कारण यहां के नालों में उफान आ गया है, जिससे बीन नदी में भी अचानक पानी बढ़ गया राजाजी टाइगर रिजर्व की गोहरी रेंज के अंतर्गत आने वाली इस नदी से हरिद्वार और ऋषिकेश के मध्य वाहनों का आवागमन होता है।

यमकेश्वर प्रखंड के डांडा मंडल को ऋषिकेश से यही क्षेत्र जोड़ता है। वन क्षेत्राधिकारी धीर सिंह के मुताबिक नदी में उफान आने से इसके दोनों तरफ वन कर्मियों की तैनाती करते हुए वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया है। फिलहाल ऋषिकेश से यमकेश्वर प्रखंड जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

गंगा नदी के जलस्तर में आंशिक वृद्धि हुई है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गढ़वाल मंडल में यदि बारिश लगातार जारी रही तो गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। यहां पर सुबह नौ बजे गंगा चेतावनी देखा 339.50 से 90 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि 4 अगस्त तक बढ़ी

0
देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2027 के संस्थागत  परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि विस्तरित की है।...

सृष्टि कंडारी दहेज हत्या प्रकरण में पति व ननद गिरफ्तार

0
देहरादून। डोईवाला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में...

दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदान किए प्रमाणपत्र एवं पदक

0
देहरादून। इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून में प्रशिक्षणरत 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह शनिवार को वन...

राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में अस्‍मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता स्‍वर्ण पदक

0
नई दिल्ली। ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में आज अस्‍मिता डे और हर्ष सिंह ने स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। 48 किलोग्राम वर्ग...