22.2 C
Dehradun
Wednesday, February 11, 2026


spot_img

देहरादून में आज डायवर्ट किए गए रूट, ये है ट्रैफिक प्लान

देहरादून: IMA परेड के रिहर्सल/पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक को डासवर्ट करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत आज सुबह सुबह 7.00 से 12.00 बजे और 4.00 बजे से रात 9.00 बजे तक यातायात डायवर्ट रहेगा।

देहरादून की ओर से बल्लूपुर चौक होते हुए विकासनगर/प्रेमनगर/सेलाकुई जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जीएमएस रोड से सेंट ज्यूड चौक होते हुए शिमला बाई पास से भेजा जाएगा। साथ ही दुपहिया/हल्के वाहनों को पंडितवाडी चौकी होते हुए रांगणवाला तिराहा से मिठ्ठी बेरी से दरु चौक होते हुए त्यागी मार्केट से डायवर्ट होकर प्रेमनगर की ओर भेजते हुए गंतव्य स्थान की ओर जायेगा।

विकासनगर से देहरादून की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा। जिससे उक्त यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा।

सेलाकुई/भाऊवाला/सुद्धोवाला से देहरादून आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को धूलकोट तिराहे से डायवर्ट कर सिंघनीवाला होते हुये नया गांव की ओर भेजा जायेगा ।

प्रेमनगर से देहरादून आने वाले दुपहिया वाहनों को प्रेमनगर से मीठी बेरी की ओर से रांगणवाला तिराहे की ओर भेजा जायेगा जबकि चौपहिया वाहनों को त्यागी मार्केट, मीठी बेरी से शिमला बाईपास की ओर भेजा जायेगा।

इसके मद्देनहर पुलिस ने अपील की है कि, देहरादून शहर विशेषकर प्रेमनगर/सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले आम जन आईएमए परेड के दृष्टिगत असुविधा से बचने के लिए चौपहिया वाहनों का प्रयोग कम से कम करते हुए दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें। साथ ही यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें ।

डायवर्ट प्वाइंट

बल्लूपुर

कमला पैलेस

सेंट ज्यूड्स चौक

पंडितवाड़ी

प्रेमनगर

सुद्धोवाला

धूलकोट

धर्मावाला

हरबर्टपुर

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया-2026 का मसौदा तैयार, सरकार ने जनता से मांगे सुझाव

0
नई दिल्ली। रक्षा विभाग ने 'रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2026' का मसौदा तैयार किया है, जो मंजूरी मिलने पर 2020 की प्रक्रिया की जगह लेगा।...

पैक्ड खाने पर चेतावनी लेबल लगाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- FSSAI इस पर...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एफएसएसएआई से पैक्ड खाद्य उत्पादों पर सामने चेतावनी लेबल लगाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने को कहा...

‘पूर्व अग्निवीरों के लिए बना विशेष प्रकोष्ठ’, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने लोकसभा में...

0
नई दिल्ली: सरकार ने लोकसभा को बताया कि गृह मंत्रालय ने सेवानिवृत्ति अग्निवीरों के लिए एक विशेष इकाई और प्रकोष्ठ की स्थापना की है।...

अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक सदन में नहीं आएंगे स्पीकर ओम बिरला, 9...

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फैसला लिया है कि वह तब तक सदन में नहीं आएंगे, जब तक उनके खिलाफ लाए गए...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारंगज में ग्राम निर्मल नगर एवं राजनगर को ग्राम सिसोना से जोड़ने हेतु...