22.9 C
Dehradun
Friday, July 10, 2026


spot_img

फर्जी इंश्योरेंस से करोड़ों की ठगी करने वाले 4 शातिर उत्तराखंड STF ने दबोचे

देहरादून: स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा विगत कुछ समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि देहरादून में चार पहिया व कमर्शियल वाहन के बीमा वास्तविक कीमत से बहुत ही काम रेट पर हो रहे है और जिसको आनॅ लाईन आर0टी0ओ0 की वेबसाईट या किसी भी पोर्टल पर चैक करने पर वह बीमा सही(वैलिड )प्रदर्षित होता है।

इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 द्वारा आर0टी0ओ0 कार्यालय के बाहर से 03 व्यक्तियों प्रदीप गुप्ता पुत्र स्व0,आ सन्तराम निवासी देहरादून,मसॅूर हसन पुत्र मजूंर अहमद नि0 देहरादून , महमूद पुत्र नि0 देहरादून, नीरज कुमार गुप्ता पुत्र जनेष्वर गुप्ता नि0 अनादित्य विहार कालोनी, सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वर्ष 2018 व इसके बाद कोविड के दौरान सभी कम्पनियों द्वारा आन लाईन इन्शुरन्स (insurance) की सुविधा देनी शुरू कर दी थी जिसमें की पे-टीएम, फोन-पे एवं पोलिसी बाजार द्वारा आनॅ लाईन बीमा कराने के एड देने शुरू कर दिये, जिसमें कि ग्राहक और एजेन्टों के द्वारा आनॅलाईन पे-टीएम, फोन-पे एवं पोलिसी बाजार के माध्यम से HDFC ERGO GENRAL INSURANCE COMPANY LIMITED , RELIANCE GENRAL INSURANCE , BAJAJ ALLIANZ GENRAL INSURANCE COMPANY LTD जैसे कम्पनी से अपने वाहनो का बीमा कराया जाता है।

ठगी करने वाले व्यक्त्यिों द्वारा उपरोक्त प्रकार की एजेन्सियों का एजेन्ट बनकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर के माध्यम से बीमा करते है। बीमा कराने के दौरान चार पहिया वाहन का नम्बर वास्तविक दिया जाता है परन्तु पेमेन्ट की कैलकुलेशन के समय दो पहिया वाहन का चयन कर उसका बीमा दो पहिया वाहन का किया जाता है। जिसका डाटा बीमा कराने वाली कम्पनी के डाटाबेस में चार पहिया का अकिंत होता है परन्तु पेमेन्ट दो पहिया वाहन का जमा होता है। जिससे बीमा के समय दी जाने वाली जीएसटी 18 प्रतिशत जहॅा चार पहिया वाहन की 20,000 पर दी जानी थी वहीं दो पहियां वाहन की मात्र 500 रूपये की जमा होती है।उपरोक्त विवरण आरटीओ की वेबसाईट पर मात्र बीमा होना प्रदर्षित करता है अभियुक्तो द्वारा उसका प्रिन्ट निकाल कर लैपटाप में फोटोशॉप के माध्यम से एडिट करके चार पहिया वाहन व धनराशि को बढा देता है तथा जिसको वह अपने कस्टमर को देता है। वाहन स्वामी के द्वारा आरटीओ में चैक कराने पर वाहन का रजिस्ट्रेषन नम्बर और केवल इन्ष्योरेन्स की वैलिडिटी तिथि प्रदर्षित होती है जिससे ग्राहक को वह असली लगता है।

देशभर के आर0टी0ओ0 के समस्त कार्य जैसे फिटनेस, वाहन ट्रान्सफर, एनओसी, आईएनडी प्लेट, रजिस्ट्रेषन आदि में बीमा होना आवश्यक होता है जिसे आर0टी0ओ0 कार्यालय द्वारा Ministry of Road Transport & Highways, Government of India के पोर्टल पर चैक करने पर वह वाहन का केवल रजिस्ट्रेशन नम्बर व बीमे की वैलिडिटी दिनाॅक को पारदर्शीत करता है जिसे आरटीओ कार्यालय द्वारा पास कर दिया जाता है। उक्त तकनीकी कमी का फायदा उठाकर देशभर में उक्त प्रकार की ठगी प्रथमद्रष्टया प्रकाश में आ रही है।

जानकारी में आया है कि देश भर में इसी प्रकार से समस्त राज्यो में कुछ एजेन्टो द्वारा इसी प्रकार से बीमा किया जा रहा है, जिससे वाहन स्वामी द्वारा भी कम पैसे के लालच में इस प्रकार का बीमा सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया जाता है।इस प्रकार की लगभग 24 कम्पनियों द्वारा बीमे की सुविधा देश में आनॅलाईन अलग-अलग प्लेटफार्म के माध्यम से दी जा रही है। उक्त प्रकार के इन्ष्योरेन्स करने वाले गेटवे जैसे पे-टीएम, पे-फोन व पालिसी बाजार जैसे अन्य गेटवे की जानकारी की जा रही है। उक्त घोटाला राजस्व चोरी (जीएसटी) का करोडो में होने का अनुमान है। जिस सम्बन्ध में अन्य विभागो से समन्वय किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले मुख्य पुर्ज़ों पर मूल सीमा शुल्क...

0
नई दिल्ली। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, पहनने योग्‍य स्‍मार्ट उपकरणों और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...

विकसित भारत-2047 के लिए जे.पी. नड्डा का बुद्धिजीवियों से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुद्धिजीवियों से विकासशील भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्र...

‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में ऐतिहासिक मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी...

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी की। यह चल रहे लोकायन 2026 समुद्री अभियान...

देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...