आगरा: आयकर विभाग के छापे में तीन जूता कारोबारियों से 100 करोड़ रुपये की जब्ती का अनुमान है। शनिवार दोपहर 12 से रविवार शाम छह बजे तक 14 ठिकानों पर छापा जारी था। आलोक नगर स्थित हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग के घर से 60 करोड़ की नकदी मशीनों से गिनी जा चुकी थी।
जयपुर हाउस स्थित आलोक नगर में हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग का घर है। घर में पलंग, अलमारी, जूते के डिब्बे, थैलों व दीवारों से भी 500-500 के नोटों की गड्डियां निकलीं। नोटों का जखीरा देखकर जांच टीमें भी दंग रह गई। उच्च अधिकारियों को बताने के बाद नोटों की गिनती के लिए 10 से अधिक मशीनें मंगानी पड़ीं। नोट गिनते-गिनते मशीनें गर्म हो गईं। स्टेट बैंक के कर्मचारियों की मदद लेनी पड़ी। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा ने नोटों की गिनती कराई। एमजी रोड स्थित बीके शूज के अशोक मिड्डा और मंशु फुटवियर के हरदीप मिड्डा के घर, गोदाम, फैक्टरी व प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है। 30 घंटे से अधिक समय तक 14 ठिकानों पर चली कार्रवाई से शहर के घरेलू जूता कारोबारियों में खलबली मची रही।
आयकर की जांच टीम में अन्वेषण शाखा के संयुक्त निदेशक डॉ. अमरजोत, उप निदेशक पंकज कुमार और उप निदेशक आशिमा महाजन शामिल रहीं। आयकर अधिकारियों ने जब्त की गई राशि की घोषणा नहीं की है। आयकर सूत्रों के अनुसार जब्त की गई राशि 100 करोड़ रुपये तक हो सकती है। जिनमें अधिकांश 500-500 के नोटों के बंडल है। आगरा में यह आयकर विभाग की अब तक का सबसे बड़ा छापा माना जा रहा है।
आयकर जांच टीम को जूता कारोबारी हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग के घर से आय से अधिक संपत्तियों के अलावा बैनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में लिया है। अन्य ठिकानों पर भी टैक्स में हेरफेर के दस्तावेज भी टीम के हाथ लगे हैं। कई दस्तावेजों में ब्याज का हिसाब-किताब भी दर्ज है। ऐसे में माना ज रहा है कि जूता कारोबारी बड़े पैमाने पर ब्याज पर रकम भी बांटता था।
आगरा में घरेलू जूता कारोबार में नकद का भुगतान पर्चियां से होता है। सात मई को मतदान था। ऐसे में पर्चियां नहीं भुनाई जा सकीं। चुनाव के बाद पर्चियां भुनाए जाने की सूचना और टैक्स में हेराफेरी की शिकायत आयकर अधिकारियों तक पहुंची। जिसके बाद उन्होंने छापा मारा। पर्चियों से टैक्स में हेराफेरी का पर्दाफाश हुआ है।
जूता कारोबारियों पर छापे में 100 करोड़ की जब्ती
Latest Articles
युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...
होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...
मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में संयुक्त टीम ने...
राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...

















