20.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

‘RSS नहीं बताएगा कि ट्रंप से कैसे निपटे सरकार’, अमेरिकी टैरिफ पर भागवत की दो टूक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि संघ सरकार को यह नहीं बताएगा कि उसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कैसे निपटना है। उन्होंने साफ किया कि सरकार जो भी फैसला करेगी, संघ उसका समर्थन करेगा। भागवत ने जोर दिया कि किसी भी तरह की दोस्ती दबाव में नहीं होनी चाहिए, बल्कि आपसी सहमति पर आधारित होनी चाहिए।
भागवत तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ट्रंप की तरफ से लगाए गए शुल्क पर सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार जरूरी है क्योंकि इससे देशों के बीच संबंध बने रहते हैं। लेकिन यह दबाव में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मित्रता दबाव में फल-फूल नहीं सकती। यह स्वतंत्र और आपसी सहमति पर आधारित होनी चाहिए।
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य रखना चाहिए, लेकिन यह भी समझना जरूरी है कि दुनिया आपसी सहयोग और परस्पर निर्भरता पर चलती है। ऐसे में हमें संतुलित दृष्टिकोण अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि व्यापार में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।
भागवत की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। यह शुल्क भारत की ओर से रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाया गया। इसके बाद कुल टैरिफ की दर 50 प्रतिशत हो गई है। इस कदम से भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ने की आशंका है। भागवत ने दोहराया कि इस पर सरकार को जो करना है, वही करेगी और संघ सिर्फ उसका समर्थन करेगा।
यह व्याख्यान श्रृंखला आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित की गई थी। बुधवार को भागवत ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार स्वेच्छा से होना चाहिए, दबाव में नहीं। इस दौरान उन्होंने भारतीयों से अपील की थी कि वे स्वदेशी वस्तुएं अपनाएं और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता घटाएं।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...