25.2 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

देहरादून के बंजारावाला में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

देहरादून: पटेलनगर के बंजारावाला इलाके में एक मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे आपत्तिजनक वस्तुएं और 15 हजार नगदी बरामद की गई है। एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। पटेलनगर थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर एसपी सिटी सरिता डोबाल एवं सीओ हिमांशु वर्मा के निर्देशन में टीम में कार्रवाई की।

ग्रीनव्यू एन्कलेव -2 बंजारावाला स्थित एक मकान में एक सिपाही को सादे कपड़ों में मकान के अंदर भेजा गया। कुछ समय बाद सिपाही ने मिस कॉल देकर टीम को अंदर आने का इशारा किया। मकान के प्रथम तल पर बने एक कमरे में एक महिला आपत्तिजनक स्थिती में मिली। कमरे में आपत्तिजनक वस्तु पाई गई। दूसरे कमरे में जयपाल सिंह राणा और मोहम्मद साजिद एवं दो अन्य महिलाएं थी।

पूछताछ करने पर कमरे में अनैतिक देह व्यापार कराया जाना स्वीकार किया गया। दोनों से 15000 रुपये बरामद हुए। महिलाओं ने बताया कि जयपाल व मो साजिद द्वारा उनको काम दिलाने उनके गरीबी का फायदा उठाकर अवैध देह का काम कराया जा रहा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...