27.2 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

राजस्थान में अब स्कूलों-ऑफिसों में राष्ट्रगान और वंदे मातरम गाना अनिवार्य

नई दिल्ली। राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और दफ्तरों में हर दिन की शुरुआत राष्ट्रगान से और अंत राष्ट्रगीत से होगी। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह नियम शिक्षा, संस्कृत शिक्षा और पंचायती राज विभागों के सभी कार्यालयों में लागू होगा।
मंत्री ने बताया कि सिर्फ वे अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक ही हाजिर माने जाएंगे जो राष्ट्रगान के समय मौजूद रहेंगे। हर स्कूल और दफ्तर को रोजाना जियो-टैग्ड फोटो विभाग को भेजनी होगी, जिससे निगरानी हो सके। इसके अलावा, जो लोग देर से आएंगे या राष्ट्रगान-गीत में शामिल नहीं होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
राज्य सरकार ने यह भी तय किया है कि 2026 के नए सत्र से सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में एक जैसी यूनिफॉर्म लागू होगी। लड़कियों के लिए स्कर्ट-शर्ट या सलवार-कुर्ता और लड़कों के लिए शर्ट-पैंट या हाफ पैंट का प्रस्ताव है। टाई को यूनिफॉर्म से हटाने की भी योजना है। सभी स्कूलों की निगरानी जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर के अधिकारी करेंगे।
अगले सत्र से सभी छात्र-शिक्षक को पहचान पत्र (ID कार्ड) रखना जरूरी होगा। साथ ही, सरकार SMS के जरिए अभिभावकों को बच्चों की उपस्थिति की सूचना भेजेगी, ताकि निगरानी और पारदर्शिता बनी रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...