28.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

SIT ने उत्तराखंड के इस कॉलेज में मारा छापा…ये है पूरा मामला

पौड़ी: उत्तराखंड में SIT ने पौड़ी के जीबी पंत इंजिनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में छापामारे की है। संस्थान में छापा पड़ने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसआईटी की तीन सदस्यीय टीम ने संस्थान में पहुंच कर अवैध नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। बताया जा रहा है कि एसआईटी को कॉलेज में अवैध नियुक्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज मिले हैं।

एसआईटी टीम के सदस्य व सीओ सदर पीएल टम्टा ने बताया कि एसआईटी की टीम संस्थान में हुई अवैध नियुक्तियों को लेकर जांच कर रही है। टीम को कई अहम दस्तावेज ‌मिले हैं। संस्थान से प्रशासन को इस मामले में किसी स्तर पर और भी दस्तावेज मिलते हैं तो उसकी सूचना तत्काल एसआईटी को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी टीम ने कॉलेज में छापेमारी की थी। टीम में तब अवैध नियुक्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज कब्जे में लेकर सीलबंद किए थे। इस छापेमारी में इन दस्तावेजों की जांच की गई। जिसमें नियुक्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज मिल गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले एसआईटी द्वारा 24 व 25 जनवरी 2022 को दो दिन तक संस्थान में हुई अवैध नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेज टटोले गए थे। जिसमें वर्ष 2018-19 में संस्थान में कुलसचिव, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर हुई नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेकर सीलबंद किया था। इसको लेकर संस्थान के निलंबित कुलसचिव संदीप कुमार पर अवैध तरीके से नियुक्तियों के आरोप लगाए गए हैं। जिसमें उनकी कुलसचिव पद पर नियमित नियुक्त‌ि पर भी सवाल उठाए गए. इसमें शासन ने कुलसचिव संदीप कुमार को 20 ‌सितंबर 2021 को निलंबित किया।

स्क्रीनिंग कमेटी व सलेक्शन कमेटी से जुड़े दस्तावेज गायब होने पर उनके खिलाफ कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. संजीव नैथानी ने 30 अक्टूबर 2021 को पौड़ी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले पर शासन ने 29 नवंबर 2021 को एसआईटी का गठन किया। जिसका अध्यक्ष एसएसपी पौड़ी को बनाया गया. एसआईटी को पहले अवैध नियुक्तियों व भ्रष्टाचार की जांच करनी थी। लेकिन बाद में एसआईटी को कुलसचिव के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच भी सौंप दी गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...