23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

यूक्रेन में युद्ध की आशंका के बीच उत्तराखंड के छात्रों की घर वापसी के लिए CM धामी ने की PMO से बात

देहरादून: यूक्रेन में इस वक्त हालात अच्छे नहीं है। युद्ध की आशंका के बीच यूक्रेन वासी दिन काट रहे हैं। इसी तनाव के बीच उत्तराखंड के भी कई नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जिन्हें वापस लाने के लिए अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सक्रिय हो गए हैं। सीएम धामी ने पीएम ऑफिस से संपर्क साधकर सभी नागरिकों को यूक्रेन से वापस लाने की कवायद शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन पढ़ने गए हुए थे। इस दौरान वे यूक्रेन की राजधानी कीव, लिवीव और खारकीव शहरों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए हैं। देहरादून समेत कई जगहों के छात्र इस लिस्ट में शामिल हैं। अब वहां हालात लगातार चिंताजनक बन रहे हैं। ऐसे में छात्रों के अभिभावकों में चिंता बढ़ रही है।

अब सीएम धामी ने खुद इसका संज्ञान लिया है। सीएम धामी के अनुसार उन्होंने इस बारे में पीएमओ से बात की है। पीएमओ और विदेश मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि सभी नागरिकों को सकुशल वापस लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यूक्रेन में मौजूद उत्तराखंड राज्य के नागरिकों के बारे में सब पता लगाया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...