16.4 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

देहरादून में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, एक घायल

देहरादून। देहरादून में थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत ओएनजीसी के पास ट्रक और इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी छात्रों को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने 3 युवक और 3 युवतियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक घायल युवक का सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही हादसा होने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। साथ ही पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। बताया जा है कि इनोवा कार सवार सभी छात्र थे।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात को इनोवा कार में तीन युवतियां और चार युवक अपने घर जा रहे थे, उसी दौरान ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में छह छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी युवक और युवतियों को कार से निकाल कर दून हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 3 युवक और 3 युवतियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक घायल युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया में पुलिस द्वारा मौके पर जानकारी जुटाने पर पता चला कि कार की अधिक स्पीड थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कंटेनर किशननगर चौक की ओर से आ रहा था और इनोवा बल्लूपुर चौक की ओर से देहरादून की ओर आ रही थी। किशननगर चौक के पास कंटेनर की क्रॉसिंग के दौरान तेज रफ्तार इनोवा चालक अंदाजा नहीं लगा पाया और उसे लगा कि कंटेनर (ट्रक) पूरा निकलने के बाद वे आराम से क्रॉस हो जायेंगे। इसी जल्दबाजी में इनोवा क्रॉसिंग के दौरान कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई। प्रथम दृष्टया ओवरस्पीडिंग हादसे का वजह मानी जा रही है। वहीं इनोवा ट्रक से टकराने के बाद पेड़ से जा टकराई। यळ हादसा बीती रात 1.30 बजे के करीब हुआ। वहीं सभी हताहत छात्रों की उम्र 19 से 24 के बीच है। मृतकों में 19 वर्षीय गुनीत निवासी लोक जीएमएस रोड देहरादून, 20 वर्षीय कामाक्षी कांवली रोड देहरादून, 23 वर्षीय कुणाल कुकरेजा निवासी राजेंद्र नगर देहरादून, मूलनिवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, 23 वर्षीय नव्या गोयल निवासी आनंद चौक तिलक रोड देहरादून, 24 वर्षीय अतुल अग्रवाल निवासी कालिदास रोड देहरादून और 24 वर्षीय ऋषभ जैन निवासी राजपुर रोड देहरादून शामिल हैं। हादसे में घायल छात्र 25 वर्षीय सिद्धेश अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड देहरादून है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...