देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियुक्त सहनवाज से रिकॉर्डतोड़ 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन थाना किच्छा के आजाद नगर चौकी क्षेत्र में किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए बरामद की। बरामदा हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए है।
मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसटीएफ (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। आदेश के क्रम में सीओ परवेज अली के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त से कुल 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए है।
अभियुक्त सहनवाज द्वारा बताया कि उसने ये हीरोइन बरेली निवासी भईया नामक एक शख्स से ली थी तथा इस हीरोइन को वह हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहा था। सहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं में हीरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है। ड्रग पैडलरों में इसके द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन की बहुत डिमांड थी माना जाता है कि इसके द्वारा कुमाऊं में सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती थी। इसी लिए कुमाऊं के ड्रग पैडलरों की ये पहली पसंद था। एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स यूनिट लगभग 2 साल से इसके पीछे लगी थी। अभियुक्त सहनवाज, बरेली से भइया नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदता था अक्सर भइया की तरफ से एक लड़का हेरोइन डिलिवरी के लिए आता था,जिसका नाम अभियुक्त नहीं जनता लेकिन उसने इस हेरोइन सप्लायर की उपलब्ध फोटो के आधार पर उनकी पहचान की। एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स नदपज द्वारा भइया और उसके डिलीवरी एजेंट की बड़ी जोर शोर से तलाश की जा रही हैं। सहनवाज का पकड़ा जाना नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हैं जिससे कुमाऊं क्षेत्र में हीरोइन सप्लाई पर अंकुश लगेगा।
3 करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















