14.6 C
Dehradun
Wednesday, February 11, 2026


spot_img

सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर अब तक 21 लाख भक्त लगा चुके आस्था की डुबकी |Postmanindia

आज कुंभ पर्व का शाही स्नान है. सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर कुंभ मेला पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्नान करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं. दोपहर बजे तक सम्पूर्ण कुम्भ मेला क्षेत्र में लगभग 21 लाख 07 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. सोमवती अमावस्या यानि गंगा स्नान कर पुण्य कमाने का मौका, ओर उस पर कुम्भ पर्व, आज के दिन गंगा में स्नान करने के लिए गंगा तटों पर लोगो की भारी भीड़ लगी है. हरिद्वार में भी आज सुबह तङके से ही गंगा स्नान करने के लिए हर की पौङी पर श्रद्धालुओं की भीङ जुटनी शुरु हो गई थी.

जानकर बताते हैं कि वैसे तो सभी अमावस्या पर गंगा स्नान का महत्व है. मगर सोमयुता अर्थात सोमवती अथवा भोमयुता अथार्त भौमवती अमावस्या विशेष पुण्यदायी होती है. आप इसके पुण्य का इसी बात से प्रभाव लगा सकते है कि इस सोमवती अमावस्या की प्रतीक्षा में स्वयं भीष्म पितामह नद अपनी शरशैया पर पड़े रहते रहते इंतजार किया था सोमवती अमावस्या के आने का और उस बार कई वर्षों के बाद सोमवती अमावस्या पड़ी थी. सोमयुता अर्थात अछून्नं कर देने वाली अमावस्या आज के दिन है. मात्र जलस्नान करना व्यक्ति को अश्व मेघ यज्ञ के समान फल दे देता है. और आज के दिन अपने पितरों के प्रति तर्पण श्राद्ध आदि करना पीपल के वृक्ष की पूजा करना उसमें अपने पितरों की कामना करते हुए किसी भी प्रकार से 108 परिक्रमा कर ले तो यह निश्चित समझिए कि व्यक्ति की कितनी भी कठिनाईपूर्ण जीवन हो वह सुधर जाता है और व्यक्ति की मनोकामना इच्छित कामना पूर्ण हो जाती है.

गंगा आदि पवित्र नदियों में हरिद्वार आदि तीर्थो में आज के दिन स्नान का अत्यधिक महत्व है. आज ब्रह्मकुंड हर की पैड़ी स्नान करके व्यक्ति अपने जीवन को कल्पकल्पान्तर तक के पाप नष्ट करके व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त कर लेता है. ,आज जो दान करेंगे जो पुण्य करेंगे वो अक्षय है. सोमवती अमावस्या व्यक्ति की पुण्यदायी और जीवनदायी है.

वैसे तो सनान पर्वों पर हमेशा ही लोगो की भीङ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए पहुंचती हैं. मगर आज सोमवती अमावस्या पर और कुंभ का दूसरा शाही स्नान होने के कारण गंगा स्नान करने का मौका कोई नही छोङना चाहता है. हर की पौङी पर भीङ का आलम यह है कि पैर रखने की भी जगह नही है. हर की पैड़ी पहुचे श्रद्धालुओ का कहना है कि सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से परिवार में सुख सृमृद्धि तो आती है. सभी मनोकामना पूरी होती है. और मोक्ष की प्राप्ति होती है साथी ही पितरों की आत्मा भी तृप्त होती हैं. और पुण्य की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़ें: कोटद्वार में नरभक्षी गुलदार पर वन मंत्री का ऐलान, आदमखोर को को मारने के लिए तैनात होंगे शिकारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर ली उच्च स्तरीय बैठक, अपराधियों पर कड़ी...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप...

डालनवाला गोलीकांड-आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश

0
देहरादून। जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत घटित गोलीकांड की गंभीर घटना के संबंध में राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा घटनास्थल पर...

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वूपर्ण निर्णय

0
देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों के हितों, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आंतरिक सुरक्षा और श्रमिक कल्याण से जुड़े कई अहम निर्णय लिए...

देहरादून में तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या

0
देहरादून। राजधानी देहरादून में बुधवार को एक और मर्डर हो गया है। दिनदहाड़े व्यस्त तिब्बती मार्किट में शख्स को गोली मार दी गई। घटना...

एस्केप टनल को समानांतर सड़कों (पैरेलल रोड्स) के रूप में किया जाए विकसित: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: राज्य में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं में टनल के साथ बनने वाले एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में विकसित...