22.9 C
Dehradun
Sunday, September 13, 2026


spot_img

तो ऊर्जा विभाग से होने वाली है कई अधिकारों की छुट्टी, जानिए वजह

देहरादून: आपको याद होगा पिछले दिनों उत्तराखंड के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ था। कुछ IAS अफसरों के तबादले हुए तो कुछ को पुरानी जगह से हटाकर नए विभागों में तैनात कर दिया गया था। तबादले का आदेश जारी होने के अगले ही दिन ज्यादातर अफसरों ने नई जगह कार्यभार संभाल कर कामकाज शुरू कर दिया था, लेकिन एक अफसर थे जिन्होंने नई ज्वाईनिंग में पूरे छह दिन लगा दिए। इनका नाम था IAS दीपक रावत।

ये भी पढ़ें:निर्माणाधीन बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन की होगी जांच, मुख्यमंत्री ने DM को दिये निर्देश

राधा रतूड़ी भी इस निगम को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं…

वही पहले दीपक रावत को लेकर चर्चा रही कि वह निगम में प्रबंध निदेशक नहीं रहना चाहते और उसके बाद ऊर्जा सचिव बनाई गई सौजन्य भी अब प्रशिक्षण पर जा रही है।खास बात यह है कि निगम के चेयरमैन बनाई गई राधा रतूड़ी भी इस निगम को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं दिखाई देती। लेकिन इस सबके बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि जल्द ही प्रबंध निदेशक पद से दीपक रावत का हटना तय हो गया है।

दीपक रावत भी हटने की तैयारी में…

यहां पर प्रबंध निदेशक के तौर पर विभाग के ही तकनीकी अधिकारियों को जगह देने की तैयारी है। जाहिर है ऊर्जा सचिव के रूप में सौजन्य के प्रशिक्षण पर जाने के बाद विभाग लिंक ऑफिसर के भरोसे चलेगा। निगम की चेयरमैन राधा रतूड़ी को ऊर्जा निगम से ज्यादा मतलब नहीं दिखाई देता और अब प्रबंध निदेशक के तौर पर दीपक रावत भी हटने की तैयारी में हैं।

हरक सिंह रावत ने प्रबंध निदेशक बनाने पर मुख्यमंत्री…

ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने दीपक रावत को हटाकर विभाग से ही प्रबंध निदेशक बनाने पर मुख्यमंत्री से भी बातचीत कर ली है और जल्दी इस पर नियुक्ति भी कर दी जाएगी। इस संबंध में हरक सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए प्रबंध निदेशक दीपक रावत को हटाकर स्थाई नियुक्ति करने की बात की पुष्टि की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...