24.7 C
Dehradun
Monday, July 20, 2026


spot_img

तो क्या देहरादून में सीज कर दिए जाएंगे ई-रिक्शा और विक्रम

देहरादून: परिवहन विभाग की ओर से जारी परमिट शर्तों के विपरीत राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे सिटी बस, ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा के खिलाफ सात दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के पहले दिन परमिट शर्तों के विपरीत संचालित नौ ई-रिक्शा सीज किए गए। जांच अभियान से ई-रिक्शा, ऑटो, विक्रम संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

ये भी पढ़ें: भीमताल में दुनिया के नामी पहलवानों का डेरा, ग्राफिक एरा में हाई एल्टीट्यूड कुश्ती की ट्रेनिंग

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि परमिट के विपरीत संचालित की जा रही गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस रूट के लिए परमिट जारी किए गए हैं उसी रोड पर ही गाड़ियों का संचालन हो सकेगा। बता दें कि पिछले दिनों देहरादून महानगर सिटी बस सेवा संघ के पदाधिकारियों ने भी परिवहन आयुक्त समेत आला अधिकारियों को पत्र देकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी कि ई-रिक्शा, ऑटो, विक्रम संचालकों द्वारा निर्धारित रूटों के विपरीत गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।इसी मुद्दे को लेकर सिटी बस संचालकों ने दो अगस्त से गाड़ियों का संचालन ठप करने की चेतावनी भी दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देहरादून में संतला देवी मंदिर के पास नदी के बीच टापू पर फंसे सात...

0
देहरादून। देहरादून में कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के...

एसटीएफ उत्तराखण्ड की कार्रवाई में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

0
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस...

रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में...

0
देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य...

शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का सीएम ने किया शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत...