लखनऊ। सौर ऊर्जा के कलपुर्जे बनाने का संयंत्र लगाने वाली कंपनी से पांच प्रतिशत कमीशन मांगे जाने के मामले की जांच में कई और बड़े खेल भी खुल सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में आरोपित निकान्त जैन की कंपनियों व बैंक खातों में हुए लेनदेन को खंगाला जाएगा। पड़ताल में निकान्त जैन के पूर्व में किए गए कमीशनखोरी के खेल भी खुलने की पूरी संभावना है। ईडी खातों से हुए लेनदेन की सिलसिलेवार छानबीन करेगा। सूत्रों का कहना है कि कुछ बिल्डर के भी कमीशनखोराें से करीबी रिश्ते रहे हैं। जांच एजेंसियों की नजर इस पर भी रहेगी।
ईडी ने लखनऊ पुलिस से मामले में गोमतीनगर थाने में आरोपित निकान्त जैन के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआइआर की प्रति व अब तक की गई जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी मांगी है। प्रकरण में निकान्त जैन के साथ ही इनवेस्ट यूपी के अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। एसएईएल सोलर पी6 प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रदेश में सौर ऊर्जा के कलपुर्जे बनाने का संयंत्र लगाने के लिए सात हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रही थी। कंपनी के इस निवेश प्रस्ताव पर इनवेस्ट यूपी के अधिकारियों द्वारा पांच प्रतिशत रकम (साढ़े तीन साै करोड़ रुपये) बतौर कमीशन मांगी जा रही थी। इसी मामले में इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर कमीशन मांग रहे निकान्त जैन को गिरफ्तार कर लिया था।
सौर ऊर्जा संयंत्र कमीशनखोरी मामला: ED की जांच में कई और होंगे बड़े खुलासे, ट्रांजेक्शन की हो रही जांच
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















