18.2 C
Dehradun
Saturday, March 7, 2026


spot_img

नैनीताल SSP के ऑफिस में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या की कोशिश, ऐसे बची जान

नैनीताल: नैनीताल पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसएसपी के कार्यालय में तैनात एक सिपाही ने आत्महत्या की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक एसएसपी नैनीताल के ऑफिस में तैनात एक सिपाही ने बीती रात को सरकारी आवास पर ही फंदे पर लटक कर सुसाइड करने की कोशिश की। गनीमत तो ये रही कि उसकी पत्नी उसी वक्त मौके पर पहुंच गई।

पत्नी ने कमरा खोला तो सिपाही फंदे पर लटका छटपटा रहा था। पत्नी के हाथ-पांव फूल गए। ऐसे में उसने शोर कर पड़ोसियों को बुलाया। मौके पर पड़ोसियों ने आकर पुलिसकर्मी को नीचे उतारा। इसकी सूचना तुरंत ही मल्लीताल पुलिस को भी दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और बेहोश सिपाही को तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय ले जाया गया। जहां सिपाही को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में एसपी देवेंद्र पिंचा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कदम के पीछे के कारण क्या रहे। बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले हल्द्वानी के अग्निशमन विभाग में तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुदकुशी की थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान पर होगा बड़ा हमला, ब्रिटिश ठिकानों पर अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बमवर्षकों की तैनाती...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी स्टील्थ बमवर्षक विमानों के ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर पहुंचने की आशंका बढ़ गई है, ठीक उसी समय जब राष्ट्रपति डोनाल्ड...

यूपीएससी के 10 चमकते चेहरे, किसी ने MBBS की तो कोई है आईआईटीयन

0
नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है। राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा में...

चुनाव से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की 'परिवर्तन यात्रा' पूरे राज्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।...

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ...

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’...

0
देहरादून: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’...