24.9 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम का किया निरीक्षण, अधिकारियों दिये ये निर्देश

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम के निर्माण स्थल का विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्यों को प्रगति की जानकारी ली।

अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य लगभग 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ ही निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सैन्यधाम के निर्माण कार्य को दिन-रात कार्य कर हर हाल में नवम्बर माह तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश भी दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा उत्तराखंड में बन रहे सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता का भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्यधाम निर्माण हो रहा है। यह राज्य सरकार के साथ ही मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट भी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सैन्यधाम में विशेष रुचि है। उन्होंने कहा सैन्यधाम का बजट 58 करोड़ से बढ़कर अब 98 करोड़ हो गया है। मंत्री ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है।

मंत्री ने बताया कि भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह, उनके मंदिर सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा अगले माह से अमर ज्योति जवान का कार्य प्रारंभ होगा और उसमे जो शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई गई है, वह उस अमर जवान ज्योति के स्थल में डाला जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि पांचवें धाम सैन्यधाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने लोग यहां आते हैं ठीक उसी प्रकार से सैन्यधाम को देखने लोग यहां आएंगे। इस भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...