15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड विधानसभा सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने किया सदन का निरीक्षण

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रेमचंद अग्रवाल ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते सदन में विधायकों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन का निरीक्षण करने के उपरांत बताया कि सदन में 40 विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रकाश पंत भवन में स्थित कक्ष संख्या 107 में 30 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है।जबकि वर्तमान में 2 विधायकों के पद भी भी रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि कक्ष संख्या 107 में विधायकों के लिए सदन की कार्यवाही में प्रतिभाग करने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कक्ष संख्या 120 में अधिकारियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है. इसमें सदन की कार्यवाही के ऑडियो वीडियो के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

विधान सभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि मीडिया कर्मियों के लिए विधानसभा परिसर में वॉटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई है जहां पर सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण के लिए एलसीडी लगवाई जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन के भीतर ऑडियो साउंड सिस्टम का भी निरीक्षण किया। वही परिसर में साफ-सफाई दुरस्त रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...