20.7 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

एसपीजी की एडवांस टीम पहुंची देहरादून, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

-नेशनल गेम्स के लिए पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा 28 को

देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेल होने जा रहे हैं, जिसको लेकर तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 28 जनवरी को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के देहरादून दौरे को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार 24 जनवरी को एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) की एडवांस टीम कार्यक्रम स्थल रजत जयंती खेल परिसर देहरादून पहुंची।इस दौरान जिला प्रशासन के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को दोपहर 3ः30 बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचेंगे। इसके बाद स्पोर्ट्स कॉलेज में बनाए गए प्रधानमंत्री कार्यालय में करीब 2 घंटे तक अधिकारियों की बैठक लेंगे।
बैठक संपन्न होने के बाद करीब 6ः00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां पर राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया जाने को लेकर ओपनिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लिहाजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे।
फिलहाल शुक्रवार को एसपीजी की एडवांस टीम देहरादून स्थित महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंची, जहां उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं को परखा। प्रधानमंत्री कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही एसपीजी की एडवांस टीम ने परिसर में एंट्री गेट की सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी देखा साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर जहां पर ओपनिंग सेरेमनी होनी है, उसकी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के दृष्टिगत जो मानक होते हैं, उन मानकों के अनुरूप ही व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...

शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहलः कुसुम कंडवाल

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023“ के संबंध में...

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों...

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक...