एटा: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है, अब तक 27 लोगों की मौत की खबर है। जिनके शव एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जबकि कुल मृतकों की संख्या 116 बताई जा रही है। जिनके शव अलीगढ़ भेजे गए हैं। वहीं सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है।
एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक जिस वक्त भगदड़ हुई उस समय हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में धार्मिक आयोजन चल रहा था। एटा अस्पताल में अब तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें 23 महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। अभी घायल अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। आगे की जांच की जा रही है। इन 27 शवों की पहचान की जा रही है।
हादसे को अपनी आंखों से देखने वाली युवती ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी।
हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ के दौरान कई लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज लाया गया है। एटा मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी, कोतवाली नगर अरुण पवार सहित तमाम पुलिस प्रशासन के अधिकारी मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं।
सत्संग में भगदड़, 116 हुई मरने वालों की संख्या
Latest Articles
सीबीआई ने नीट-यूजी-2026 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी को पुणे...
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने नीट-यूजी-2026 परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। कुलकर्णी...
मादक पदार्थों की तस्करी समाज और भावी पीढ़ियों के लिए खतरा : गृह मंत्री...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2047 तक नशामुक्त भारत का राष्ट्रीय...
ईंधन संरक्षण के समर्थन में आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने...
नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील का समर्थन करते हुए...
प्रधानमंत्री मोदी अपने पाँच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुँचे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुँचे। 15 से 17 मई तक चलने वाले इस...
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR को लेकर की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग कि निर्देशों के कम में आगामी 29 मई से उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रकिया प्रारम्भ होगी। इसी क्रम...

















