21.1 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026


spot_img

अचानक प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम में पहुॅची प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पाण्डे

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी दीपिका पांडेय देहरादून पहुॅची देहरादून पहुँचते वह अचानक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्थित वॉर रूम का जायजा लिया, इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व वॉर रूम के अध्यक्ष नवीन जोशी से उन्होनें वॉर रूम में संचालित हो रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की व प्रदेश की समस्त लोकसभाओं में हो रहे कार्यक्रमों का ब्योरा भी तलब किया।
वॉर रूम के अध्यक्ष श्री जोशी ने सहप्रभारी को अवगत कराया कि वह लगातार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं व वॉर रूम की टीम लगातार प्रदेश के समस्त बीएलए से संवाद स्थापित कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए उसको सभी पाँचों लोकसभा के कोऑर्डिनेटर के साथ संवाद स्थापित कर कार्य को कराने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पाण्डे ने कहा कि आज हमें भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच में ले जाने की आवश्यकता है वो योजनाएं जिनसे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया हैं जैसे अग्निवीर योजना उत्तराखण्ड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, का पुरजोर विरोध करते हुए युवाओं को इस योजना से होने वाले नुकसानों के बारे में अवगत कराना हैं। भारतीय जनता पार्टी जुमले छोडने में माहिर है लेकिन हमको देश के साथ साथ प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को जैसे अंकिता भण्डारी हत्याकांड, केदारनाथ में सोने की चोरी, विधानसभा में बैकडोर से भर्ती, पेपर लीक मामले जैसे अनेकों योजनाएं जो सीधा सीधा जनता को प्रभावित करती है को जनता के बीच में लेकर जाना होगा।
इस मौके पर वॉर रूम के अध्यक्ष नवीन जोशी ने सहप्रभारी का वॉर रूम में स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो जुमले चुनाव के दौरान जनता के बीच में छोडे थे वह आज भी धरातल पर नही उतर पाये उन्होनें जो सपने प्रदेश की जनता को दिखाए थे वह सपना ही बनकर रह गया है हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के दुष्प्रचार का जवाब देने को तैयार है, प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि जिस दिन मतदान होगा वह देश से भारतीय जनता पार्टी की सरकार उखाड फैंकने का काम करेंगी।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया प्रभारी डॉ0 चयनिका उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा 2018 में कराये गये इन्वेस्टर्स सम्मिट में 125 हजार करोड़ के इन्वेस्ट का दावा किया गया था। उनमें से कितने धरातल पर उतर पाये? राज्य सरकार ने जनता की गाडी कमाई से 7 लाख को रोजगार देने के बडे-बडे होर्डिंग बोर्ड लगाए थे, कितने बेरोजगारों को रोजगार मिला इसका अता पता किसी को नही है भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसको राज्य की जनता चुनाव में कांग्रेस के पक्ष मतदान कर भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाकर देगें।
इस मौके पर वॉर रूम के को-चेयरमैन गोपाल सिंह गडिया, आशीष नौटियाल, विरेन्द्र सिंह पंवार, आलोक मेहता, डॉ0 सुरेन्द्र सिंह प्रजापति, अनुराग मित्तल, गोदावरी थापली, वीरेन्द्र पोखरियाल, मानवेन्द्र सिंह, गिरीश पपनै, प्रदीप भारद्वाज, प्रिया जयसवाल, शबनम ममगाईं, हव0 मनोहर सिंह रावत, चैधरी राजेश पाल आदि मौजूद रहें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व विवाद: शिवकुमार को CM बनाने की फिर उठी मांग, 80 से...

0
बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ता के नेतृत्व को लेकर जारी विवाद एक बार फिर से सामने आ गया है। डीके शिवकुमार के एक करीबी विधायक...

भारत और ग्रीस ने सैन्य सहयोग योजना पर किए हस्ताक्षर, हिंद महासागर से भूमध्य...

0
नई दिल्ली। भारत और ग्रीस ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक समझौता किया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और...

बंगाल में SIR को जानबूझकर रोका जा रहा’, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया...

रूसी तेल खरीदेगा भारत?: विदेश सचिव बोले- कच्चा तेल खरीद के जितने अधिक विकल्प...

0
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कच्चे तेल की खरीद में विविधता को ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी बताया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा...

मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी...