24.2 C
Dehradun
Monday, September 14, 2026


spot_img

प्रदेश के शिक्षकों को कैबिनेट में मिलने जा रही यह सौगात, विभागीय प्रस्ताव का इंतजार | Postmanindia

उत्तराखंड में शिक्षकों को प्रधान अध्यापक की सौगात देने के बाद अब प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार चुनावी साल में शिक्षकों को एक और बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है. प्रदेश के इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों के खाली पदों को भरने के लिए सरकार अब हेड मास्टर पद पर 5 साल की सेवा की शर्तों को हटाने की तैयारी कर रही है. 27 जुलाई को होने वाली कैबिनेट में यह प्रस्ताव लाया जा सकता है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अधिकारियों से कैबिनेट बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं. हालाकिं अभी नई शिक्षा सचिव राधिका झा ने अभी बतौर सचिव जिम्मेदारी नहीं ली है उम्मीद की जा रही है कि आज शिक्षा विभाग को नई सचिव मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में प्राइमेरी और जूनियर की 900 स्कूलों का होने जा रहा कायाकल्प, आदेश जारी

आपको बताते चलें कि इस वक्त इंटर कॉलेजों में 700 से ज्यादा पद खाली हैं इनमें तदर्थ प्रधानाचार्य और प्रभारी प्रधानाचार्य जैसे-तैसे काम चला रहे हैं. यदि सरकार ने फैसला ले लिया तो लगभग 400 प्रधानाचार्य की तैनाती हो जाएगी. इधर प्रदेश में हाईस्कूल के मुकाबले इंटर कॉलेजों का अनुपात शुरू से ही बिगड़ा हुआ है इंटर कॉलेजों की संख्या 1382 हाई स्कूल की संख्या 932 है नियमानुसार हाईस्कूल की संख्या ज्यादा और इंटर कॉलेज भी कम होनी चाहिए. बहरहाल चुनावी साल में सरकार से शिक्षकों को कई उम्मीद हैं अब देखना होगा कि प्रदेश में आगे शिक्षा विभाग में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें :ट्रेन के ज़रिए हरिद्वार आना है तो इन नियम क़ायदों का करना

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...