नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला सातवें दिन भी जारी रहा, क्योंकि इस सप्ताह के अंत में आरबीआई के ब्याज दर पर निर्णय से पहले लगातार विदेशी फंडों की निकासी से बैंक शेयरों में गिरावट आई। सोमवार को रुपया सीमित दायरे में मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 88.79 (अनंतिम) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। भारत ने भूटान के साथ दो नई रेल परियोजनाओं का एलान किया। मजबूत आर्थिक विकास और वैश्विक परिस्थितियों के बीच मूडीज रेटिंग्स ने सोमवार को भारत की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग और स्थानीय मुद्रा से जुड़ी रेटिंग को Baa3 पर बरकरार रखा। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।
बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। इससे इनमें गिरावट का सिलसिला सातवें दिन भी जारी रहा, क्योंकि इस सप्ताह के अंत में आरबीआई के ब्याज दर पर निर्णय से पहले लगातार विदेशी फंडों की निकासी से बैंक शेयरों में गिरावट आई। सोमवार को रुपया सीमित दायरे में मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 88.79 (अनंतिम) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार का पूरा हाल यहां जानें
भारत ने सोमवार को भूटान के साथ दो नई रेल परियोजनाओं का एलान किया। सरकार ने बताया कि भूटान के शहरों समत्से और गेलेफू के लिए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दो सीमा पार रेल संपर्क स्थापित किए जाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इन रेल परियोजनाओं की जानकारी दी। मिसरी ने कहा कि दोनों सरकारें बानरहाट (पश्चिम बंगाल) को समत्से से और मजबूत आर्थिक विकास और वैश्विक परिस्थितियों के बीच मूडीज रेटिंग्स ने सोमवार को भारत की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग और स्थानीय मुद्रा से जुड़ी रेटिंग को Baa3 पर बरकरार रखा। मूडीज ने अपने बयान में बताया भारत के लिए स्थिर दृष्टिकोण का कारण देश के सुधरते राजकोषीय मानक और प्रतिस्पर्धियों की तुलना में मजबूत संभावनाएं हैं।
मजबूत वैश्विक मांग के बीच सोने- चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। राजधानी दिल्ली में सोमवार को चांदी की कीमत 7,000 रुपये बढ़कर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची। वहीं सोना 1,500 रुपए की तेजी के साथ 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,500 रुपए की तेजी के साथ 1,18,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।
शेयर बाजार लगातार सातवें दिन टूटा; सोना-चांदी नए हाई पर
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















