नागपुर: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख के कार पर नागपुर जिले में पथराव किया गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री अनिल देशमुख इस पथराव में घायल हो गए हैं। नागपुर पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है। पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख पर नागपुर के काटोल विधानसभा क्षेत्र में हमला हुआ है, इस दौरान उनकी कार पर कई लोगों ने पत्थरबाजी की, जिससे उनके सिर में चोट लगी है। वहीं इस मामले में एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख ने आरोप लगाया है कि कटोल विधानसभा क्षेत्र के कटोल जलालखेड़ा रोड पर कुछ लोगों ने उनकी कार पर पथराव किया। इस घटना में उन्हें चोटें आईं हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। बता दें कि अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख एनसीपी शरद पवार के टिकट पर काटोल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने में जुट गई हैं। नागपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हर्ष पोद्दार ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने कहा, जांच शुरू हो गयी है। पुलिस हमला के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
बता दें कि साल 2021 में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अनिल देशमुख को महाराष्ट्र के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद नवंबर 2021 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दिसंबर 2022 में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति फिर से सत्ता हासिल की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) मौजूदा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
पूर्व मंत्री अनिल देशमुख की कार पर पथराव, सिर में लगी चोट; बेटे के विधानसभा क्षेत्र में हुआ हमला
Latest Articles
‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...
नई दिल्ली। सरकार ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...
देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...
भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...
देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...
















