नई दिल्ली: मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने एक सैनिक के साथ मारपीट की, जिसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) (एनएचएआई) ने टोल ऑपरेटर पर कड़ी कार्रवाई की है। घटना 17 अगस्त 2025 को मेरठ–करनाल सेक्शन (NH-709A) पर हुई, जब छुट्टी पूरी करने के बाद गोटका गांव निवासी सैनिक कपिल ड्यूटी पर लौट रहे थे। मामूली कहासुनी के बाद टोल स्टाफ और सैनिक के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
एनएचएआई ने इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए टोल ऑपरेटर धर्म सिंह एंड कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही एनएचएआई ने टोल कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने और भविष्य में किसी भी टोल निविदा में भाग लेने से रोकने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
स्थानीय पुलिस ने भी मामले पर तेजी दिखाई और टोल स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अब तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एनएचएआई ने एक बयान जारी कर कहा कि वह इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करता है। और यात्रियों की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सेना के जवान से दुर्व्यवहार मामले में सख्त कार्रवाई, NHAI ने टोल एजेंसी पर लगाया ₹20 लाख का जुर्माना
Latest Articles
सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले मुख्य पुर्ज़ों पर मूल सीमा शुल्क...
नई दिल्ली। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, पहनने योग्य स्मार्ट उपकरणों और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...
विकसित भारत-2047 के लिए जे.पी. नड्डा का बुद्धिजीवियों से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुद्धिजीवियों से विकासशील भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्र...
‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ऐतिहासिक मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...
भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी...
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी की। यह चल रहे लोकायन 2026 समुद्री अभियान...
देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...

















