15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

विधानसभा मानसून सत्र में आज पेश होगा 5370 करोड़ का अनुपूरक बजट

देहरादून: विधानसभा का मानसून सत्र भले ही सोमवार से शुरू हो गया, लेकिन सत्तापक्ष और विपक्ष में असली जोर-आजमाइश मंगलवार से दिखेगी। मंगलवार को सरकार की ओर से 5370 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करने के अलावा छह विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। विपक्ष ने कोरोना से लड़ाई के मसले पर काम रोको प्रस्ताव लाने की बात कही है। इसके अलावा जिलों के गठन समेत अन्य मसलों पर विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी है। संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब सदन में तथ्यों व तर्कों के साथ देगी। इस सिलसिले में हमारी तैयारी पूरी है।

ये विधेयक होंगे पेश

आइएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक।

डीआइटी विश्वविद्यालय(संशोधन) विधेयक।

उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक।

हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक।

उत्तराखंड फल पौधशाला (विनियमन) विधेयक।

उत्तराखंड नगर निकायों एवं प्राधिकरणों के लिए विशेष प्रविधान (संशोधन) विधेयक।

उत्तराखंड विनियोग (2021-22 का अनुपूरक) विधेयक।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...