24.1 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

उत्तराखंड के प्रत्येक मंगल दल को राज्य सरकार देगी 14 हज़ार रुपए, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: सोमवार को विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री, उत्तराखंड सरकार अरविन्द पाण्डेय ने नवोदय विद्यालय तपोवन देहरादून से वर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के युवक एवं महिला मंगल दलों के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद किया।

मंत्री अरविन्द पाण्डेय जी ने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश में वर्तमान में 5,627 युवक मंगल दल एवं 5,898 महिला मंगल दल समूह विद्यमान हैं। प्रदेश में युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों के सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत दलों कौशल युक्त किया जायेगा। यह हर्ष का विषय है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रत्येक मंगल दल को ₹14,268/ प्रति दल { कुल ₹225000.00 हजार (बाईस करोड़ पचास लाख)} धनराशि प्रदान की जा रही है। इसी के साथ आगामी छः माह तक अतिरिक्त ₹2000/ प्रति दल की धनराशि भी प्रदान की जा रही है। मंगल दलों को आवंटित धनराशि सीधे उनके खातों पर डी.बी.टी. के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। जिससे प्रत्येक युवक एवं महिला मंगल दल योजना और आवश्यकता अनुसार सामग्री क्रय कर सके। जिनका उपयोग सामुदायिक रूप से किया जा सके और सम्पूर्ण समाज लाभान्वित हो।

साथ ही मंत्री अरविन्द पाण्डेय जी ने कहा कि युवक एवं महिला मंगल दलों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना महामारी के दौरान सभी को कोविड-19 से रक्षार्थ और आमजनत की सेवार्थ सराहनीय कार्य किये हैं, सभी को सह्रदय साधुवाद। प्रदेश सरकार, राज्य में युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों को मजबूत करने हेतु निरंतर कार्यरत और पूर्ण प्रतिबद्ध है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...