16.4 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

सहारनपुर से देहरादून में हो रही घटिया मिल्क प्रॉडक्ट की सप्लाई

देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार मिलावट खोर सक्रिय होते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन खाद्य विभाग उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दे रहा है। लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में नकली दुग्ध उत्पादन के मामले कई बार सामने आए हैं लेकिन विभाग की सक्रियता से मिलावट खोरों पर विभाग लगातार अंकुश लगा रहा है।

ताजा मामला बीते दिन देहरादून शहर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सामने आया है। जहां घटिया दुग्ध उत्पादों की सप्लाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को सहारनपुर के रामपुर से सप्लाई किए जा रहे दुग्ध उत्पादों के सैंपल भरे हैं जिन्हें जांच को रुद्रपुर स्थित लैब भेज दिया गया है। विभाग को शनिवार को सूचना मिली कि रामपुर टांडा स्थित बादल डेरी पर सहारनपुर के रामपुर में बने पनीर की अलसुबह सप्लाई की गई है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे की टीम ने डेयरी से पनीर मावा एवं मक्खन का सैंपल लेकर जांच को भेजा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे ने कहा कि सहारनपुर से संदिग्ध पनीर सप्लाई करने वाले सप्लायर से यदि दून में पनीर आदि मंगवाया जाता तो ऐसी डेरियों के खिलाफ विभाग कठोर कार्रवाई करेगा। उनका नाम भी सार्वजनिक किया जाएगा।उन्होंने कहा कि संबंधित डेरी को निर्देशित किया गया है कि यदि दोबारा सप्लाई मंगवाई तो कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...