23.1 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता, गाड़ी लगाकर रोका रास्ता…

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। सोमेश्वर से विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

बताया गया कि मामला अल्मोड़ा के सोमेश्वर विस क्षेत्र के पत्थरकोट का है। शनिवार को हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट गांव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक विवाह समारोह से वापस लौट रही थीं, तभी 10 से 12 लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। शिकायत के अनुसार उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोका गया।

आरोप लगाया गया है कि इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता की और गाली गलौज भी की। साथ ही मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई है। राजस्व उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह स्यालकोटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारने की धमकी,मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से राजस्व पुलिस में इस मामले को लेकर के एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...