25 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


spot_img

स्वियातेक पहली बार बनीं विंबलडन चैंपियन, एक भी गेम नहीं जीत सकीं अमांडा; 114 साल में ये पहली बार

लंदन: स्वियातेक ने फाइनल में अमांडा एनिसिमोवा को एकतरफा अंदाज में लगातार सेटों में 6-0, 6-0 से हराया। अमांडा का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा कि वह एक भी गेम अपने नाम कर सकीं। पोलैंड की इगा स्वियातेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है। स्वियातेक ने फाइनल में अमांडा एनिसिमोवा को एकतरफा अंदाज में लगातार सेटों में 6-0, 6-0 से हराया। अमांडा का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा कि वह एक भी गेम अपने नाम कर सकीं। स्वियातेक पोलैंड की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने विंबलडन का खिताब जीता है।
महिलाओं में पूर्व नंबर एक स्वियातेक ने अब तक कभी विंबलडन का खिताब नहीं जीता था। महिला एकल वर्ग में यह उनका छठा ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने चार बार फ्रेंच ओपन और एक बार यूएस ओपन का खिताब जीता था। स्वियातेक ने 2020, 2022, 2023, 2024 में फ्रेंच ओपन और 2022 में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था।
यातेक ने महज 57 मिनट में खिताबी मुकाबला अपने नाम किया। यह 114 साल में पहली बार हुआ है जब टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में कोई खिलाड़ी एक भी गेम अपने नाम नहीं कर सकी है। स्वियातेक का इसके साथ ही बड़े खिताबी मैचों में रिकॉर्ड 6-0 हो गया है। अमांडा शुरुआत से ही मुकाबले में सहज नजर नहीं आईं और उन्होंने 28 बेजां भूलें की।
स्वियातेक की यह करियर ग्रैंडस्लैम में 100वीं जीत है। उन्होंने 2019 में ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में डेब्यू किया था और तब से उनका ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में रिकॉर्ड 100-20 का हो गया है। स्वियातेक 2022, 2023 और 2024 में ज्यादातर समय डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर रहीं, लेकिन ऑल इंग्लैंड क्लब में वह आठवीं वरीयता खिलाड़ी के तौर पर उतरी थीं।
23 साल की एनिसिमोवा का किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट का यह पहला फाइनल था। वह 2019 में 17 साल की उम्र में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं, लेकिन उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए ब्रेक लिया था। एनिसिमोवा के लिए यह बड़ी हार है। एनिसिमोवा अपने प्रदर्शन से काफी निराश दिखीं और मैच के बाद अपने आंसू नहीं रोक सकीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक...

0
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज विस्तार के साथ देश के प्रमुख उद्योग लीडर्स ने इसे लोकतांत्रिक बनाने और हर नागरिक तक पहुंचाने की...

ईरान पर कभी भी हो सकता है अमेरिका का हमला, ट्रंप ने फिर दी...

0
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है...

सीएए से जुड़े मामलों पर पांच मई से सुनवाई; स्टालिन के चुनाव को चुनौती...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (2019) की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली आईयूएमएल समेत 200 से ज्यादा याचिकाओं...

जांच से खुलेंगे हादसे के रहस्य?: ‘जल्द जारी की जाएगी रिपोर्ट’, बारामती विमान हादसा...

0
नई दिल्ली: पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व...

नाबार्ड के आरआईडीएफ फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नाबार्ड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के...