23.4 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

उत्तराखण्ड में शुरू हुई तापसी पन्नू की फिल्म शूटिंग, 200 स्थानीय कलाकार शामिल |Postmanindia

बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं को अस्सी-नब्बे के दशक से ही उत्तराखण्ड अपनी ओर आकर्षित करते हुए आया है. पूर्व में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थलों पर कोई मिल गया, लक्ष्य, स्टूडेंट ऑफ दी ईयर, दम लगा के हैय स्या, बत्ती गुल मीटर चालू सहित अनगिनत फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं. कोरोना संकट के चलते पटरी से उतरे पर्यटन और फिल्म उद्योग को धीरे धीरे गति मिलने लगी है. एक तरफ उत्तराखंड के पर्यटक स्थल टूरिस्ट से गुलजार हो रहे हैं, वहीं फिल्मकार भी यहां शूटिंग के लिए खासी रुचि दिखा रहे हैं.

200 से अधिक स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका

आजकल अपनी आगामी थ्रिलर ब्लर फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आई बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अगले ढेड महीने तक उत्तराखंड के पहाड़ों पर एक्शन करते नजर आएगी. फिल्म का अधिकतर भाग उत्तराखंड की वादियों में ही फिल्माया जाएगा. इन दिनों नैनीताल व उसके आसपास की जगहों पर फिल्म की शूटिंग की जा रही है. जिसमें उत्तराखंड के करीब 200 से अधिक स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है.

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस आउटसाइडर्स फिल्म्स की शुरुआत की है. फिल्म में तापसी के साथ विशाल राणा और प्रांजल प्रोड्यूसर हैं. अपने प्रोडक्शन बैनर के तले वह ब्लर नाम की थ्रिलर फिल्म की शूटिंग के सिलसिले से बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में हैं. अजय बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म में तापसी व उनके साथ गुलशन देवैया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में एसएम जहीर भी हैं. जबकि कहानी पवन सोनी ने लिखी है.

क्या कहते हैं उत्तराखण्ड लाईन प्रोड्यूसर

उत्तराखण्ड लाईन प्रोड्यूसर अतुल पैन्यूली ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 28 अगस्त तक नैनीताल, भीमताल, सातताल, मुक्तेश्वर और भवाली के आसपास के क्षेत्रों में की जाएगी. उन्होंने बताया कि फिल्म में पहाड़ी व्यंजनों के साथ ही बाल मिठाई व पहाड़ की अन्य पारंपरिक वस्तुओं को भी शामिल किया जा रहा है. जिससे यहां के स्थानीय व्यंजनों को भी नई पहचान मिलेगी. इससे पहले अजय बहल बीए पास, आर्टिकल 375 जैसी फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके हैं.

उत्तराखण्ड लाईन प्रोड्यूसर द्वारा बताया गया कि तापसी फिल्म शूटिंग के लिए दूसरी बार उत्तराखंड आई हैं. इससे पहले पिछले साल लॉकडाउन से पहले अपनी फिल्म हसीन दिलरुबा की शूटिंग के लिए हरिद्वार आई थी. हसीन दिलरुबा फिल्म की शूटिंग का भी अधिकतर भाग उत्तराखंड की वादियों में ही फिल्माया गया था.

सरकार की पॉलिसी से हुई आसानी

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया सुंदर भव्य पर्वतों, नदियों, खूबसूरत नजारों, वास्तुशिल्प के कारण उत्तराखंड अंग्रेजों के जमाने से लेकर आज तक रचनात्मक स्थलों में सदैव शामिल रहा है. पहाड़ की विहंगम और खूबसूरत वादियों में शूटिंग के लिए फिल्मी सितारे लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं. उत्तराखंड सरकार भी अपने स्तर से फिल्मी शूटिंग को सरल और सफल बनाने के लिए हर सम्भव मदद कर रही है. उत्तराखंड को दुनिया का पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनाने के लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोविड की नई गाइड लाइन, शापिंग मॉल समेत बाज़ार रात 9 बजे तक खुलेंगे

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...