26 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

चीन से निपटने के लिए ताइवान का एक्शन प्लान, राष्ट्रपति लाई ने किया बड़ा एलान

नई दिल्ली। चीन से खतरे का सामना कर रहा ताइवान ‘टी-डोम’ नामक एक नई बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली बनाएगा। इस द्वीपीय क्षेत्र के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने शुक्रवार को दुश्मन के खतरों से निपटने के लिए नई वायु रक्षा प्रणाली का निर्माण करने और रक्षा बजट बढ़ाने की घोषणा की। बता दें कि चीन इस स्वायत्त द्वीपीय क्षेत्र को अपना मानता है और इसे धमकाने के लिए अक्सर ही लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों को भेजता रहता है।लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान को चीन से बढ़ते सैन्य और राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। जबकि ताइवानी सरकार उसके दावों का विरोध करती है।

लाई ने राष्ट्रीय दिवस के संबोधन में कहा कि ताइवान रक्षा पर अधिक खर्च करने के लिए ²ढ़ संकल्पित है और वह वर्ष के अंत तक सैन्य खर्च के लिए एक विशेष बजट प्रस्तावित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम टी-डोम के निर्माण को तेज करेंगे। ताइवान में एक मजबूत वायु रक्षा प्रणाली स्थापित करेंगे।’ उन्होंने सार्वजनिक रूप से पहली बार इस वायु रक्षा प्रणाली का जिक्र किया, लेकिन ‘टी-डोम’ के बारे में कोई विवरण नहीं दिया। एक स्त्रोत ने बताया कि यह प्रणाली इजरायली आयरन डोम के समान होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...