17.5 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

पाकिस्तान पर भारी पड़ा तालिबान! दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर भीषण गोलीबारी और बमबारी के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। अफगान अधिकारियों ने दावा किया है कि उनकी सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, जबकि पाकिस्तान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि सिर्फ 23 सैनिक मारे गए और उन्होंने 200 तालिबान लड़ाकों को ढेर किया।
दोनों देशों के बीच यह झड़प 2600 किलोमीटर लंबी डूरंड लाइन पर हुई जिसे अफगानिस्तान कभी आधिकारिक रूप से मान्यता नहीं देता। काबुल ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने अफगान इलाकों में बमबारी की, जिससे राजधानी काबुल और देश के पूर्व बाजार भी शामिल हैं। पाकिस्तान ने इन आरोपों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया।
अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारजमी ने कहा, “हमारी सेना देश की सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी हमले का सख्त जवाब देगी।” सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते तोर्खम बॉर्डर क्रॉसिंग बंद कर दी गई है, जो दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए अहम मार्ग है।
इस बीच सऊदी अरब और कतर ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समस्या सुलझाने की अपील की है। भारत दौरे पर आए अफगान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने पाकिस्तान के इस आरोप को खारिज किया कि तालिबान सरकार TTP (तहरिक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के आतंकियों को पनाह दे रही है।
उन्होंने कहा, “टीटीपी के सदस्य पाकिस्तानी हैं और वे यहां शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं। यह लड़ाई पाकिस्तान के अंदर की है, न कि हमारी।” मुत्तकी ने आगे कहा कि पाकिस्तान अपने ही लोगों को भरोसे में नहीं ले पा रहा है और दूसरों को खुश करने के लिए खुद के नागरिकों को खतरे में डाल रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी, “हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर हमला हुआ तो हमारे पास और विकल्प भी हैं।” बता दें, कभी पाकिस्तान तालिबान का सबसे बड़ा समर्थक था। 1990 के दशक में उसने तालिबान सरकार को मान्यता देने वाले तीन देशों में से एक था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...