27.4 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

बिहार चुनाव से पहले पटना पुलिस अलर्ट, ऑपरेशन जखीरा के तहत अपराधियों की धरपकड़ तेज

पटना। विधानसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों (CAPF) के सहयोग से पूरे जिले में विशेष जांच अभियान और फ्लैग मार्च किया जा रहा है। चुनावी माहौल में व्यवधान पैदा करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऑपरेशन जखीरा के तहत अवैध हथियार, गोली बरामदगी, सीसीए के तहत कार्रवाई, थानों में गुंडा परेड, जेल से छूट आरोपितों का सत्यापन और वांछितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
बीते तीन दिनों में पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में 10 लाख नकद, 139 गोली, अवैध हथियार के साथ अन्य मामलों में वांछितों की गिरफ्तारी भी की जा रही है। जांच अभियान का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों पर सख्त नजर रखना है, जो चुनावी माहौल को प्रभावित करने या विधि-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर सकते हैं। पश्चिमी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 72 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की बढ़ती दबिश से दस अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है।
रविवार की देर रात तक गांधी मैदान, जेपी गंगा पथ, एनआइटी मोड़, अटल पथ, नेहरू पथ, दानापुर, गांधी सेतु, आयकर गोलंबर, डाकबंगला, गर्दनीबाग सहित अन्य स्थानों पर वाहनों की जांच होते रही।
पटना में अब तक 29 कंपनियां अर्द्धसैनिक बल की पहुंच चुकी हैं, जबकि जल्द ही 29 कंपनियां और मिलने वाली हैं। चुनाव से पूर्व ही असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले में 184 लोगों के खिलाफ सीसीए यानी क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इन व्यक्तियों को जिले के अलग-अलग थानों या अन्य जिलों में नियमित हाजिरी देनी होगी, ताकि शांति व्यवस्था के लिए कोई परेशानी उत्पन्न न हो सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 18 वर्ष से कम उम्र और बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले...

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 18 वर्ष से कम आयु के छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया।...

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर हुई चर्चा; लोकसभा की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली।  लोकसभा में आज लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा हुई। विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के...

मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक ली, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में सचिवगणों को महत्त्वपूर्ण दिशा...

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने...

0
देहरादून। उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा...