24.4 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके अतिरिक्ति कोई बातचीत नहीं होगी। उन्होंने पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्‍मू-कश्‍मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया। रक्षा मंत्री लद्दाख के द्रास में 27वें करगिल विजय दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि भारत की संप्रभुता के विरुद्ध हर घृणित कृत्य का जवाब उसी अदम्‍य साहस से दिया जाएगा, जैसे भारतीय रक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को दिया था। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि भारत, पाकिस्तान के हर दुस्साहस का जवाब उसकी कल्पना से परे और भयावह तरीके से देगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जहां भारत नवाचार के नए विकल्‍प तलाश रहा है, चिप डिजाइन और सेमीकंडक्टर निर्माण कर रहा है, वहीं पाकिस्तान घुसपैठ के नए रास्ते तलाश रहा है, आतंकवाद की साजिश रच रहा है और आत्मघाती हमलावरों को तैयार कर रहा है।

करगिल विजय दिवस के अवसर पर, रक्षा मंत्री ने वर्ष 1999 के करगिल युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले भारत के वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...