25.5 C
Dehradun
Sunday, August 30, 2026


spot_img

दिल्ली एम्स में भर्ती हरीश रावत की आँखों में आँसू, जारी किया मार्मिक संदेश |Postmanindia

और दिल्ली के एम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं. इसी बीच हरीश रावत का एक ऑडीओ वायरल हो रहा है जिसमें हरीश रावत आँखों में आँसू आने की बात कर रहे हैं. दिल्ली एम्स अस्पताल से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक मार्मिक ऑडियो जारी किया है. उन्होंने सल्ट चुनाव में गंगा पंचोली को चुनाव जिताने की भी अपील की है.

“जिन्दगी के दिन गिने नहीं जाते हैं,

संघर्ष के दिन अवश्य गिने जा रहे हैं..”

एम्स (अस्पताल) के अति संघर्षपूर्ण क्षण में मेरे सम्मुख चुनौतियाँ केवल स्वस्थ होने की नहीं हैं, अपितु अपने गाँव के निकट दो गंगाओं को विजयी देखने की भी है. गंगारूपी कांग्रेस की जीत वर्ष 2022 के चुनावों के लिये अमृतधारा है, मेरे गाँव घर की बेटी “गंगा” की विजय, उत्तराखंड की महिला शक्ति संघर्ष की जीत होगी, भाजपाई धनशक्ति के ऊपर पहाड़ों की गरिमा की जीत होगी. दोस्तों, मैं इन दोनों संघर्षो में जीतूँगा, आपके आर्शीवाद, कुलदेवता व माँ के प्रसाद से जीतूँगा.देखें वीडियो

मेरी एक बहन, बेटी के कंठ स्वर हरदा हमारो-आलो दुबारा……मेरे आत्मबल को त्रिगुणित कर रहा है.

 मेरी आँखों में आंसू हैं कि संघर्ष के इन कठिन क्षणों में मैं आपके पास नही हूँ.पार्टी का राष्ट्रीय व स्थानीय नेतृत्व एकांगी युद्ध में है. मैंने सन् 1969 से आपका साथ थामा, यह साथ यदि टूटता है तो मेरे लिये मौत सरिखा होगा.

ये भी पढ़ें: पुराने सरकार के फैसले और अधिकारी बदलने के बाद, अब सीएम तीरथ ने बदली गाड़ी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...