24.2 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

टिहरी SSP तृप्ति भट्ट का दिखा पहाड़ प्रेम, “थल की बजार” गाने में VIDEO वायरल

उत्तराखंड की महिला आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हालांकि तेजतर्रार आईपीएस इस समय अपने काम की वजह से नहीं बल्कि अपने शानदार डांस के कारण चर्चा में हैं। दरअसल सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो बेहद चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक महिला उत्तराखंड के लोकगीतों की धुनों पर डांस कर रही है, जोकि महिला आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट हैं।

जी हाँ, टिहरी गढ़वाल एसएसपी आईपीएस तृप्ति भट्ट और उनके पति के पहाड़ी गाने में डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उत्तराखंड के लोगों खासा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि टिहरी एसएसपी तृप्ति भट्ट के पति रितेश भट्ट, भारतीय राजस्व सेवा में सेवारत हैं। दोनों का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड लोक गीत पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। लोग इस जोड़ी की वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा अयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में थलकी बाजार उत्तराखण्ड लोक गीत पर टिहरी की एसएसपी और उनके पति ने डांस किया। वर्दीधारी का एक अलग रुप देखने को मिला जो की लोगों को भा रहा है। एसएसपी पहाड़ी गाने पर जमकर ठुमके लगाती दिख रही हैं। एसएसपी तृप्ति भट्ट और उनके पति रितेश भट्ट के इस डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वालीं और वर्तमान में टिहरी गढ़वाल जिले की एस‌एसपी आईपीएस तृप्ति भट्ट द्वारा सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अपलोड किया गया था जिसमे वो और उनके पति थल की बाजार गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को तृप्ति द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर 21 जुलाई 2021 को अपलोड किया गया है। इस नृत्य ने पूरे कार्यक्रम में ही चार चांद लगा दिए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...