24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

पौड़ी के इस गाँव में बारिश से भारी नुकसान, 60 मवेशी दबे, रेस्क्यू जारी

पौड़ी: पहाड़ों में आफ़त की बारिश शुरू हो चुकी है। पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगांव में भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद भूस्खलन से 51 बकरी, 03 गाय, 01 बछड़ा एवं 02 जोड़ी बैल ही हानि हुई है। जबकि 01 दुधारू गाय व 01 बछड़ा घायल हैं। इसके साथ ही 04 गोशालाएं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हैं। घटना का ज़ायजा लेने के लिए डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि नुक़सान का तत्काल आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करें तथा 24 घण्टे के अन्दर प्रभावितों को मुआवजा देना सुनिश्चित करें।

डीएम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए मृत तथा चोटिल पशुओं की जानकारी ली। भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से गाय, बकरी, बेल, गोशालाओं तथा अन्य का नुकसान हुआ है। डीएम ने एसडीएम पौड़ी को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग, पेयजल लाइन, पुस्ता, सड़क की मरम्मत करना सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़ेगा. डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को मृत मवेशियों के पोस्ट मार्डम करने के भी निर्देश दिए। SDRF, राजस्व विभाग व पशु पालन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में दबे मवेशियों की खोज में जुटे रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...