27.6 C
Dehradun
Sunday, April 5, 2026


spot_img

‘सरकार और प्रशासन नहीं, भक्तगण करें मंदिरों का संचालन’: श्री श्री रविशंकर

नई दिल्ली। तिरुपति के लड्डू में पशु चर्बी के इस्तेमाल को लेकर उठे विवाद के बीच आध्यात्मिक गुरु और ऑर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने मंदिरों से संबंधित मामलों की देखरेख के लिए आध्यात्मिक नेताओं की एक समिति के गठन का अनुरोध किया है। रविवार को उन्होंने कहा कि मंदिरों में भी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, मुस्लिम निकाय या ईसाई निकाय जैसे बोर्ड होने चाहिए, जोकि मंदिर के संबंध में बड़े फैसले लेने और उनकी देखरेख में सक्षम हों। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भी एक व्यक्ति होना चाहिए, लेकिन उसे छोटी भूमिका निभानी होगी। स्वयं निर्मित वीडियो में श्री श्री रविशंकर ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘हमने इतिहास की किताबों में पढ़ा है कि 1857 में सिपाही विद्रोह कैसे हुआ था। और अब हम देख रहे हैं कि इन लड्डू से हिंदुओं की भावनाओं को कितनी ठेस पहुंची है।’
श्री श्री रविशंकर ने कहा, ‘यह ऐसी चीज है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता। यह दुर्भावनापूर्ण है और इस प्रक्रिया में शामिल लोगों के लालच की पराकाष्ठा है। इसलिए, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली जानी चाहिए और जो भी इस प्रक्रिया में दूर-दूर तक शामिल है, उसे जेल में डाल दिया जाना चाहिए। हमें सिर्फ लड्डू ही नहीं, बल्कि हर खाद्य उत्पाद की जांच करनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘बाजार में उपलब्ध घी का क्या? क्या कोई यह जांच रहा है कि वे उसमें क्या डाल रहे हैं? जो लोग खाद्य पदार्थों में मिलावट करते हैं और उस पर शाकाहारी होने का ठप्पा लगाते हैं और उसमें किसी भी तरह का मांसाहारी पदार्थ मिलाते हैं, उन्हें बहुत कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’ आईएएनएस के अनुसार, आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि मंदिर के प्रसाद में पशु की चर्बी का होना घृणित से भी अधिक है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...

0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...

सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर...

0
नई दिल्ली। पे‍ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के...

खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...