24.4 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

जोधपुर में ट्रक से टकराई टैंपो ट्रैवलर, 15 श्रद्धालुओं की मौत, PM ने की आर्थिक मदद की घोषणा

जोधपुर: जोधपुर जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। एक टैंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मारे गए सभी लोग कोलायत मंदिर से दर्शन कर जोधपुर लौट रहे थे। सभी जोधपुर के सूरसागर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। फलोदी के पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने हादसे की पुष्टि की है। मरने वालों में 10 महिलाएं चार बच्चे और एक चालक शामिल हैं। वहीं घायलों को मतोड़ा से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला का नाम फूलवंती बताया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में ये बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया। इस हादसे में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग कोलायत मंदिर से दर्शन करके जोधपुर लौट रहे थे। बताया जाता है कि सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर के रहने वाले थे। इस घटना की खबर मिलते ही जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मथुरादास माथुर एमडीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के साथ घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
फलौदी थाना प्रभारी अमानाराम ने बताया कि ये परिवार कोलायत मेला दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान ये भीषण हादसा हो गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
राजस्थान में जैसे हादसों का प्रदेश बन गया है। एक दिन पहले भी जोधपुर जिले के फलोदी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में भी चार लोगों की मौत हो गई थी। भादू रेस्टोरेंट के पास खड़ी मजदूरों से भरी लोडिंग टैक्सी को पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह महिलाओं और तीन बच्चों सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को फलोदी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंसी, सचिव लोनिवि बोले जिम्मेदार अधिकारियों और...

0
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि देहरादून में नंदा की चैकी पर नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से...

सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा सोमवार रात्रि से राज्य के विभिन्न...

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...