19.1 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, दुर्घटना में 14 लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग। गुरग्राम से तुंगनाथ- चोपता 26 लोगों को लेकर घूमने जा रहा एक टेम्पो ट्रैवल वाहन शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खायी में जा गिरा जिसके चलते 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति को मृत्य घोषित कर दिया गया। जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु ईलाज के दौरान हो गई। सात घायल लोगों को गंभीरता को देखते हुए 07 लोगों को एयर लिफ्ट किया गया। एम्स ऋषिकेश में पहुंचने के बाद दो लोगों की मृत्यु हुई। देर शाम तक घटना में 14 लोगों के मरने की सूचना पुष्टि हुई, जिसमें से तीन लोगों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी।

घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, एआरटीओ प्रमोद कर्नाटक मौके पर पहुंच गए। जबकि एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस, होमगार्ड के साथ ही स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे। सभी की मदद से घायलों को गहरी खाई से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुलबाराय मैदान से अलग अलग हेलीकॉप्टरों की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। मौके पर सुबह से डटे हुए जिलाधिकारी डॉक्टर की भूमिका में नजर आए, एयर लिफ्ट से लेकर अस्पताल में उपचार के दौरान जिलाधिकारी लगातार घायलों का उपचार एवं देखभाल करते हुए नजर आए।

हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

मृतकों की सूची

1- स्मृति शर्मा, उम्र-28, पुत्री राजेश कुमार, डी-01 मुर्धवा हाईटेक काॅलोनी, रेनुकूट सोन भद्र उत्तर प्रदेश
2- मोहनी पाॅण्डे उम्र- 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़ उत्तरप्रेदश।
3- करन सिंह, [ वाहन चालक], अलीगढ,
4- निकिता भट्ट, खटिमा, उत्तराखंड
5- गुरुकीरत सिंह,
6- आकांक्षा, झाँसी, उत्तर प्रदेश
7- स्मृति त्रिपाठी, उत्तरप्रदेश
8- अंजली श्रीवास्तव
9- निकेत सुनील शर्मा,
10- बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड

जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में 02 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती लोगों का विवरणः-

1- वदना शर्मा, उम्र-30 ब्लाक -ए नोयडा, यूपी
2- महिमा त्रिपाठी, उम्र-23, उत्तरप्रदेश
3-कु शुभम सिंह उम्र, 27, सेक्टर-51 नोयडा, यूपी
4- नमिता शर्मा उम्र 30, यूपी
5-लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी
6-अमित, पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश
7- शंशाक, बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी

एयर लिफ्ट किए गए मरीजों का विवरणः-

1- धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम उम्र-23, दिल्ली कैंट
2- सौनिक, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा
3- आदित्य, उम्र 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश
4- छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश
5- अभिषेक,
6- देव, 24, दिल्ली, उत्तर प्रदेश [ उपचार के दौरान मृत]

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...