24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

रियासी में आतंकी हमला, फायरिंग के बाद बेकाबू बस खाई में गिरी, 10 तीर्थयात्रियों की मौत

जम्मू: जम्मू संभाग के रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिर शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पर घात लगाकर आतंकियों की ओर से किए गए हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, इसके अलावा 33 लोग घायल हैं। घटना रविवार की शाम लगभग छह बजे की बताई जाती है। रियासी एसएसपी मोहिता शर्मा ने 10 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
बता दें कि यात्रियों से भरी बस (जेके 02 एई 3485) शिवखोड़ी से कटड़ा लौट रही थी। बस में 45 यात्री सवार थे। पौनी और शिवखोड़ी के बीच कंडा त्रयाठ इलाके में चंडी मोड़ के पास पहले से घात लगाए आतंकियों ने बस के आगे आकर फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से चालक ने संतुलन खो दिया और बस लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को गहरी खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बस खाई में गिरने के बाद कई लोगों के शव मौके पर पड़े हुए थे। कुछ शव पेड़ पर भी फंसे दिखे।
मौके पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सेना की तरह के कपड़े पहने एक आतंकी ने अचानक बस के आगे आकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चालक को गोली लगते ही चालक ने संतुलन खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरा। चारों ओर चीख पुकार मची रही। कुछ घायलों को निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया।
जम्मू संभाग में पिछले कुछ वर्षों से आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। राजोरी-पुंछ में सेना पर कई हमले किए गए। इससे पहले 13 मई 2022 को भी कटरा से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस में स्टिकी बम लगाकर हमला किया गया था। बस में आग लगने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 24 घायल हुए थे।
राजनाथ सिंह ने हमले पर दुख जाते हुए एक्स पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। तीर्थयात्रियों के खिलाफ इस जघन्य कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...