राजोरी: जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के कोटरंका पुलिस थाने और पीड़ि पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले धार साकरी इलाके मे मंगलवार देर शाम को वहां तालाशी अभियान चला रही पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) पर वहां छिपे आतंकियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आतंकी हमले के जवाब में एसओजी ने भी आतंकियों पर फायरिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
सूत्रों ने बताया कि आतंकियों की एसओजी के जवानो पर फायरिंग मे किसी जवान के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं। वहीं आतंकी हमले की खबर लगते ही सेना और सेना के पैरा कमांडो भी घटनास्थल पर पहुंचे और सेना, पैरा कमांडो और एसओजी सीआरपीएफ ने पूरे क्षेत्र की घेरा बंदी कर दी है।
वहीं पुलिस के जम्मू जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि राजोरी के कंडी थाना क्षेत्र के बीरंथूब इलाके में आतंकवादियों और एसओजी टीम के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंच गईं और इलाके की घेराबंदी कर दी।
एसओजी पर आतंकी हमला, मौके पर सेना, पैरा कमांडो और सीआरपीएफ की टीम; इलाके की घेराबंदी
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















