10.4 C
Dehradun
Monday, February 2, 2026


spot_img

देहरादून में स्कोडा कार शोरूम का कथित मालिक गिरफ़्तार, ग्राहकों के से करता था ठगी |Postmanindia

स्कोडा कार शोरुम मालिक को पटेलनगर पुलिस ने धोखाधडी के मामले मे किया गिरफ्तार किया है. यह कथित मालिक कई व्यक्तियों को बिना डीलर शीप के धोखाधडी से कार बेच रहा था, इन सभी बेची कारों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा था. जानकारी के अनुसार बीते 26 जून को थाना पटेलनगर पर वादिनी प्रिया मलिक पत्नी विरेन्द्र सिह मलिक निवासी 32 चकरता रोड थाना पटेलनगर देहरादून ने थाने पर आकर एककिता प्रा0पत्र खुद के साथ स्कोडा शो रूम पटेलनगर देहरादून के मालिक कनिष्क खन्ना द्वारा वर्ष 2020 मे  स्कोडा शो रूम से स्कोडा रेपिड कार कुल कीमत 11,20,000/- रू0 मे खरीदा था, शोरुम स्वामी द्वारा वादिनी के वाहन का रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर रुपया एडवाँस लिया गया. वाहन का रजिस्ट्रेशन न कराने पर वादिनी द्वारा बार-बार शोरुम स्वामी से सम्पर्क किया गया किन्तु शोरुम स्वामी द्वारा रजिस्ट्रेशन न करते हुए लेट फीस के नाम पर वादिनी से धोखाधडी कर रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर वादिनी 40,000 रुपये अतिरिक्त लिये गये जिसके पश्चात भी शोरुम स्वामी द्वारा वाहन का रजिस्ट्रेशन नही कराया गया तथा जिस कारण वादिनी द्वारा क्रय किये गये अपने वाहन को रजिस्ट्रेशन न होने के कारण वाहन को अपने घर पर ही खडा रखा और एक वर्ष से बैंक के लोन का भुगतान करते रही . वादिनी द्वारा लगातार वाहन का रजिस्ट्रशन कराये जाने हेतु स्कोडा शो रूम के मालिक कनिष्क खन्ना व सैल्स मैन पंकज त्यागी से सम्पर्क किया तो शोरुम स्वामी द्वारा वादिनी को जान से मारने की धमकी दी गई . जिस पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0 302/2021धारा 420/120बी/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना उ0निरी0 विवेक राठी चौकी प्रभारी बाजार द्वारा की जा रही है .

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही –डाँ योगेन्द्र सिंह रावत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे अपराधो की रोकथाम हेतु आदेश पारित किये गये है ,जिस क्रम में श्रीमती सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर व अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पयवेक्षण मे कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा द्वारा उ0नि0 विवेक राठी चौकी प्रभारी बाजार के नेतृत्व मे टीम गठित की गयी. विवेचना मे अभियुक्त कनिष्क खन्ना के बारे मे जानकारी की गई तो पता चला कि कनिष्क खन्ना द्वारा स्कोडा कार शोरुम की डीलर शीप वर्ष 2016 मे ली गई थी जिसके द्वारा कार्य सही प्रकार से न करने पर स्कोडा कार कम्पनी द्वारा कनिष्क खन्ना को ब्लैक लिस्ट करते हुए कार की डीलर शीप से हटा दिया गया था. अभियुक्त कनिष्क खन्ना द्वारा डीलर शीप से हटने के पश्चात भी इसके शोरुम मे मौजूद वाहनो को कम्पनी को वापस न करते हुए धोखाधडी कर ग्राहको को बेचा जा रहा था एंव वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर भी रुपये लिये जा रहे थे. किन्तु डीलर शीप न होने के कारण वाहनो के रजिस्ट्रेशन नही हो पा रहे थे दौराने विवेचना अभियुक्त कनिष्क खन्ना द्वारा इससे अतिरिक्त एक वर्ष पूर्व 1-तरुण डंडरियाल निवासी लाडपुर थाना रायपुर देहरादून व 2-नमन कुमार पुत्र विजय पाल निवासी सितारगंज उधमसिंह नगर 3-अर्पित गुप्ता पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बल्लीवाला थाना बसन्त विहार देहरादून 4- धीरज भाटिया पुत्र स्व0 राजकुमार भाटिया निवासी बार्लोगंज थाना मसूरी देहरादून को भी धोखधडी कर स्कोडा कार विक्रय की गई थी जिनका रजिस्ट्रेशन भी होना नही पाया गया. कनिष्क खन्ना पुत्र चन्द्र प्रकाश खन्ना निवासी राजपुर रोड निकट साँई मन्दिर के पास देहरादून  को उसके विरुद्व मुकदमा पंजीकृत होने की जानकारी होने पर वह लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के मोबाइल से उसकी लोकेशन प्राप्त की गई तथा उसके किराये के मकान की जानकारी प्राप्त की गई तो पाया कि अभियुक्त वर्तमान राजपुर रोड स्थित करोडो रुपये के कीमती फ्लैट मे किराये पर रह रहा है तथा भागने की फिराक मे है. जिसे दिनांक 21-07-2021 की रात्रि मे उसके उक्त फ्लैट से गिरफ्तारी किया गया . जिसे आज माननीय न्यायालय मे समय से पेश किया जा रहा है . पुलिस टीम में विवेक राठी (चौकी प्रभारी बाजार) थाना पटेलनगर, उ0नि0 कुन्दन राम –थाना पटेलनगर, कानि0 1300 प्रदीप कुमार थाना पटेलनगर, कानि0 151 विनीत कुमार थाना पटेलनगर शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: गणेश गोदियाल कोंग्रेस नए अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त, पढ़े लिस्ट

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लोकलुभावन नीतियों से नहीं, निर्माण-तकनीक से आगे बढ़ेगा देश, बजट में ग्लोबल पॉवर बनने...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में इस बार लोकलुभावन घोषणाओं नहीं दिखीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट में एक विजन...

लाल आतंक’ का होगा स्थायी खात्मा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बजट...

0
नई दिल्ली। देश में नक्सलवाद के खात्मे की तिथि 31 मार्च 2026 रखी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि...

सीआरपीएफ के बजट में वृद्धि तो BSF में कटौती, कम हो गया पीएम की...

0
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए मिला-जुला आवंटन दिखा। सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एनएसजी के...

एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में चल रही मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम...

केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकसः डॉ. धन सिंह...

0
देहरादून। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 का स्वागत...