24.1 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

बीजेपी नेता पर फूटा तीर्थपुरोहितों का गुस्सा, गाड़ी से भगाकर दौड़ाया|Postmanindia

नरेश भट्ट

रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ में भाजपा नेता एवं सतपाल महाराज के करीबी पंकज भट्ट को देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को प्रदर्शन कर रहे तीर्थ पुरोहितों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. तीर्थ पुरोहितों के समर्थन में पहंुचे भाजपा नेता को तीर्थ पुरोहितों ने ऐसा भगाया कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए तीन मंजिला भवन पर चढ़ना पड़ा. पूरे मामले में सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने बीजेपी नेता पंकज भट्ट से हाथापाई भी की है.

भाजपा सरकार में बनाये गए देवस्थानम बोर्ड के विरोध में बीते दो सालों से लड़ाई लड़ रहे तीर्थ पुरोहित अब आर-पार का मन बना चुके हैं. बीते 32 दिनों से केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का धरना-प्रदर्शन भी चल रहा है. बुधवार को इसी आंदोलन को लेकर ऊखीमठ बाजार से तहसील तक तीर्थ पुरोहितों की आक्रोश रैली थी. इस दौरान तीर्थ पुरोहितों की रैली का समर्थन करने पहंुचे भाजपा नेता पंकज भट्ट को देख तीर्थ पुरोहित आग बबूला हो गए और उन्हांेने भाजपा नेता के साथ हाथापाई करने के साथ ही उन्हें भगा दिया. भाजपा नेता किसी तरह से गाड़ी में बैठे और उन्होंने तीन मंजिला भवन में चढ़कर अपनी जान को बचाया.  भाजपा नेता पंकज भट्ट पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के काफी करीबी माने जाते हैं. ऐसे में जैसे ही तीर्थपुरोहितों को इस बात की भनक लगी, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

वहीं पूरे मामले में अब भाजपा नेता पंकज भट्ट की सफाई भी सामने आ रही है. उनका कहना है कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थपुरोहितों के विरोध का उन्हें सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि बीते दो सालों से कोरोना के कारण तीर्थ पुरोहित यात्रा न चलने से भी काफी आक्रोशित हैं. उन्होंने सरकार से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की भी मांग की.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना के मात्र 711 एक्टिव केस, आज 140 मरीज स्वस्थ

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...