29.1 C
Dehradun
Friday, July 17, 2026


spot_img

सीएम ने छात्रों को स्वच्छता ही सेवा के तहत दिलाई गंगा शपथ 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता ही सेवा के तहत गंगा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जन भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री ने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपने आस-पास सफाई पर ध्यान देकर स्वच्छ उत्तराखण्ड की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को गति देने में सहयोगी बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे स्वभाव व संस्कार में स्वच्छता की भावना आये इस दिशा में भी हमे प्रयासरत रहना होगा।
इससे पूर्व विद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में बृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया।
इस दौरान आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत विशेष सचिव मुख्यमंत्री  डॉ पराग मधुकर धकाते, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, नमामि गंगे कार्यक्रम उत्तराखंड के कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा,संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी, सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉ सूर्यप्रकाश सहित विद्यालय के छात्र आदि उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...

सामाजिक सुरक्षा कवरेज में भारत ने एक अरब का आंकड़ा पार किया

0
नई दिल्ली। भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज में एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया...

पीएम मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हरियाणा में जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़...