16.2 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए रु. 195 करोड़ की धनराशि मंजूर की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा, सौंग बांध निर्माण, आपदा राहत, सी.एम.घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ प्रदान करते हुए इन योजनाओं के लिए लगभग रू. 195 करोड़ की धनराशि जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा “पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता“ योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए निर्माणाधीन सौंग बांध पेयजल परियोजना के अवस्थापना निर्माण कार्यों हेतु रू. 103.80 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही एसएएससीआई योजना के अंतर्गत सड़क सुरक्षा अनुरक्षण मद हेतु रू. 73.11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए रू. 09.13 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा राज्य में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों में वर्चुअल कंप्यूटर लैब की स्थापना और फॉरेंसिक वर्कस्टेशन बनाने की महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत सभी जनपदों एवं प्रशिक्षण केन्द्रों में वर्चुअल कंप्यूटर लैब की स्थापना  हेतु रू. 04.83  करोड़ तथा फॉरेंसिक वर्कस्टेशन के लिए आवश्यक हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर एवं सॉल्यूशंस की खरीद हेतु रू. 4.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
धराली आपदा के प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से रू. 6.67 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी की तहसील भटवाड़ी अंतर्गत ग्राम धराली में दिनांक 5 अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवनों के प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल  रू. 66096800- (रुपये छह करोड़ साठ लाख छियानवे हजार आठ सौ मात्र) की धनराशि स्वीकृत की है। उक्त आपदा से धराली, मुखवा एवं हर्षिल क्षेत्रों में कृषि भूमि को हुई क्षति के लिए भी 64 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त राहत राशि के रूप में कुल रू. 672024- (रुपये छह लाख बहत्तर हजार चौबीस मात्र) की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इन स्वीकृतियों से संबंधित शासनादेश भी जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए रू. 2.21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित नौ योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा रू. 2.21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिनसे संबंधित शासनादेश भी तत्काल निर्गत कर दिए गए हैं। जारी स्वीकृतियों में जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अंतर्गत रूपिन राजि के अंतर्गत धौला से इस्त्रागाड़-चांगशील पर्यटन मार्ग के मरम्मत कार्य हेतु रू. 43.99 लाख की धनराशि अनुमोदित की गई है। इसके अतिरिक्त जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के विकासखंड मुनस्यारी में धापा से क्वीरी तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य हेतु रू. 54.77 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र चकराता में समाज कल्याण विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री की विभिन्न घोषणाओं के अंतर्गत सात योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु भी रू. 1.22 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले के तीन मोटर मार्गों का नाम परिवर्तन का किया अनुमोदन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद बागेश्वर के तीन मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्तावों के अनुसार बागेश्वर जिले के काण्डे थपलिया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह गडिया मोटर मार्ग, करूली बैण्ड से गाजली बिजौरिया मोटर मार्ग का नाम शहीद स्व. रामदत्त पाण्डेय मोटर मार्ग और बिलखेत गैराड़ मोटर मार्ग (कलनाबैण्ड पंतक्वैराली मोटर मार्ग) का नाम स्व. हीरा सिंह धपोला मोटर मार्ग किए जाने का अनुमोदन दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...