देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी जन समस्याएं आ रही हैं, उनका समयबद्धता से निस्तारण किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कुछ जन समस्याओं को सबंधित विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। जन समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान के लिए विभिन्न विभागों को भेजे गये पत्रों पर क्या कारवाई हुई, इसकी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मॉनिटरिंग की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता में रखा जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता एवं अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की समस्याओं का यथासंभव समाधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक रूप से न आना पड़े, सरकार द्वारा अधिकांश सेवाएं ऑनलाईन माध्यम से दी जा रही है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि अपुणि सरकार पोर्टल के माध्यम से दी जा रही विभिन्न ई-सेवाओं का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को तहसील दिवस और बीडीसी की नियमित बैठकें करने के निर्देश दिये गये हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ब्लॉक, तहसील और जनपद स्तर पर ही जन समस्याओं का समाधान करवाना है। सभी जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में जनसुनवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना
Latest Articles
हरित अमोनिया समझौते स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम: जे.पी....
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हरित अमोनिया समझौते आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन...
गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अर्धसैनिक...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वामपंथी उग्रवाद ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बाधित किया था, लेकिन अब नरेंद्र...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पुद्दुचेरी कार्यकर्ताओं से किया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत...
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए वाणिज्यिक वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली लागू
नई दिल्ली। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए...
सीएम धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की...
















