25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

समिति ने प्रदेश में विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की

देहरादून। मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में पेयजल निगम द्वारा प्रदेश में विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से देहरादून शहर में सीवर लाइन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने देहरादून के सीवर लाइन से अनाच्छादित क्षेत्र को आच्छादित करने का प्लान एवं प्राथमिकता तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरे देहरादून की मैपिंग करते हुए प्राथमिकता निर्धारित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देहरादून में सीवर लाईन कनेक्टिविटी के लास्ट माईल कनेक्टिविटी देना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
बैठक के दौरान हल्द्वानी में 948.94 लाख की अटल मार्ग (नवाबी रोड) में दुर्गा सिटी चौराहा से कालाढूंगी रोड ट्रंक सीवरेज योजना और देहरादून में 905.80 लाख की लागत की साकेत कालोनी, कनाल रोड में सीवरेज नेटवर्क कार्य को संस्तुति प्रदान की गयी। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, डॉ. वी. षणमुगम एवं पेयजल विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...